फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक ओबेरॉय ने अपनी मां यशोधरा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा- 'मेरी पहली ऑडियंस और हमेशा की हीरो...'

Wed, 22 Apr 2026 06:39 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vivek Oberoi Mother Yashodhara Birthday: विवेक ओबेरॉय ने अपनी मां यशोधरा को जन्मदिन की बधाई दी है। विवेक ने अपनी मां को अपनी पहली ऑडियंस और हीरो बताया है।
विज्ञापन
मां के साथ विवेक ओबेरॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपनी मां के जन्मदिन पर दो प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इन खास तस्वीरों के साथ विवेक ने अपनी मां के लिए एक बहुत प्यारा और भावुक मैसेज लिखा है।

विज्ञापन

विवेक ने मां को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
विवेक ओबेरॉय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मां के साथ दो खास तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में विवेक अपनी मां यशोधरा के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में यशोधरा ओबेरॉय गुब्बारों के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं।

यशोधरा - फोटो : इंस्टाग्राम
विवेक ओबेरॉय ने लिखा भावुक नोट
विवेक ओबेरॉय ने अपनी मां को अपनी पहली ऑडियंस और हमेशा की हीरो बताया। उन्होंने लिखा, 'यह ब्रह्मांड एक छोटी सी चिंगारी से शुरू हुआ था, लेकिन मेरी दुनिया तुमसे शुरू हुई। मेरे हर कदम में तुम्हारी ही कृपा है और मेरे दिल में तुम्हारा ही प्यार है।'

विवेक ने मां को बताया पहली ऑडियंस और हीरो
विवेक ने आगे लिखा कि जब भी वह गर्व से सिर ऊंचा करके खड़ा होते हैं, तो असल में वह अपनी मां के प्यार की नींव पर खड़े होते हैं। उन्होंने अपनी मां का शुक्रिया किया कि उन्होंने उन्हें सपने देखना सिखाया और साथ ही जमीन से जुड़े रहना भी सिखाया।


उन्होंने लिखा, 'मां, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। आप मेरी पहली ऑडियंस, मेरी हमेशा की हीरो।' विवेक के फैंस ने भी इस पोस्ट पर उनकी मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्यारे कमेंट्स किए हैं।
विज्ञापन

'स्पिरिट' में नजर आएंगे विवेक
विवेक ओबेरॉय निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म मेकर्स ने हाल ही में विवेक के किरदार का एक नया लुक जारी किया था। इसमें विवेक गहरे रंग का चोगा पहने हुए हैं, आंखों पर धूप का चश्मा लगाए और हाथ में तलवार लिए दिखे। उनका लुक फैंस को बहुत रहस्यमयी और दमदार लगा। इस फिल्म में ऐश्वर्या देसाई भी नजर आएंगी। फिल्म 5 मार्च 2027 को आठ भाषाओं में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Raja Shivaji: सुभाष घई ने की 'राजा शिवाजी' की सराहना, लिखा - 'अगर ट्रेलर इतना जबरदस्त है, तो पूरी फिल्म...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें