बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक से भी ज्यादा का समय पूरा कर लिया है। उन्होंने कई फिल्मों के जरिए फैंस का दिल जीता। अब अभिनेता ने इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों का चुनाव करने और फीस को लेकर खुलकर बात की है। अभिनेता ने उस दौर के बारे में बात की, जब उन्होंने हिंदी सिनेमा के अलावा अन्य भाषा की फिल्मों में काम करने का फैसला लिया था।