फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट पत्नी को नाइट राइड कराते विवेक ओबेरॉय का कटा चालान, कॉपी दिखाकर बोले- ‘पावटी कट गई है…’

Fri, 26 Feb 2021 02:37 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Insatagram- @vivekoberoi
विज्ञापन

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने वायरल हुए 'पावरी होरी है' का मीम बनाया है, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल हाल ही में विवेक ओबेरॉय पर मुंबई पुलिस ने 500 रुपये का जुर्माना लगाया था। ये जुर्माना बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाने के कारण लगाया गया था।

विज्ञापन


अब विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने यह पोस्ट मुंबई पुलिस को समर्पित किया है। इस वीडियो में वो 'पावरी होरी है' स्टाइल में बता रहे हैं कि उनका चालान कटा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो चालान की कॉपी दिखा रहे हैं। अब उनका ये वीडियो वायरल हो गया है और नेटिजन्स इसपर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।


अभिनेता इस वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि 'ये हम हैं और ये हमारी बाइक्स हैं और ये हमारी पावटी कट गई है’। कैप्शन में उन्होंने लिखा है 'यह आपके लिए है मुंबई पुलिस’। दरअसल, वैलेंटाइन डे के अवसर पर विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह अपनी पत्नी प्रियंका के साथ अपनी नई बाइक पर बिना हेलमेट पहने मुंबई की सड़कों पर घूमते नजर आए थे। इतना ही नहीं फैन्स संग सेल्फी भी क्लिक करवा रहे थे। इसी को लेकर पुलिस ने उनका चालान काट दिया था।
विज्ञापन

 

विवेक के वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने नई बाइक मंगवाई थी। बड़े अरमान से इसपर बैठकर नाइट राइड पर निकले थे। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था 'हैप्पी वैलेंटाइन डे!! वैलेंटाइन की मैं मेरी पत्नी और वो के साथ क्या शुरुआत हुई है! एक ताजी आनंदित राइडिंग की जरूरत है। इस पूरे वीडियो में विवेक और उनकी पत्नी बिना हेलमेट के नजर आ रहे हैं। अब चालान कटने पर एक बार फिर से वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन


साथ ही विवेक ने यह भी लिखा कि मुंबई पुलिस का एक बार फिर से शुक्रिया मुझे ये एहसास दिलाने के लिए कि हमारी सुरक्षा ही सर्वोपरि है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें