फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान कटने के बाद ये क्या हुआ विवेक ओबेरॉय के साथ? वेटर ने ऑमलेट की जगह परोस दिया हेलमेट

Fri, 05 Mar 2021 07:23 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Insatagram- @vivekoberoi

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब तो जबसे उनकी बाइक का चालान कटा है तबसे वे खासा सक्रिय नजर आ रहे हैं। दो-तीन वीडियो चर्चा में आने के बाद उन्होंने अब एक और वीडियो शेयर कर दिया है जो सुर्खियां बटोर रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Insatagram- @vivekoberoi
दरअसल, अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विवेक नाश्ते का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान एक शख्स सफेद कपड़े से कुछ ढककर लाता है। विवेक को लगता है कि उनके लिए ऑमलेट लाया गया है, लेकिन जैसे ही विवेक सफेद कपड़ा उठाते हैं तो उन्हें ऑमलेट की जगह हेलमेट मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Insatagram- @vivekoberoi
इसको देखकर अभिनेता चौंक जाते हैं। विवेक ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक मजेदार सा कैप्शन भी लिखा है। विवेक ने लिखा है कि 'अगर भेजे को बचाना हो बनने से पहले ऑमलेट तो गाड़ी चलाते वक्त जरूर पहनिए हेलमेट।' विवेक इस वीडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वहीं उनके इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।

4 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Insatagram- @vivekoberoi
इससे पहले भी विवेक ने चालान कटने पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो पावरी हो रही है का मीम करते नजर आए थे। अभिनेता उस वीडियो में कहते नजर आए थे कि 'ये हम हैं, ये हमारी बाइक्स हैं और ये हमारी पॉउटी कट गई है’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : social media
बता दें कि वेलेंटाइन डे की रात विवेक पत्नी को लेकर बिना हेलमेट के बाइक पर नाइट राइडिंग का मजा लेने खुली सड़कों पर निकले थे। इतना ही नहीं पेट्रोल पंप पर फैंस के साथ सेल्फी भी खिजवा रहे थे। इसकी जानकारी लगते ही मुंबई पुलिस ने उनपर 500 रुपये का जुर्माना ठोक दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें