क्रिकेट पर आधारित वेब सीरीज इनसाइड एज का ट्रेलर दो दिन बाद लांच किया जाने वाला है, हालांकि ये सीरीज 10 जुलाई को ऑफिशियली रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर देखें तो इसके ट्रेलर को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। ट्वीटर पर उनका क्रेज देकने लायक है। कुछ ही दिनों पहले इस वेब सीरीज का टीजर भी रिलीज किया गया था।
आपको बता दें कि इस वेब सीरीज की कहानी मुंबई मैवरिक्स की जो एक आईपीएल की तरह एक क्रिकेट टीम है, इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे इन टी-20 टीम्स के जरिए मैच फिक्सिंग, सेक्स और मनी पॉवर के जरिए बड़े खेल किए जाते हैं। टीजर में ही आप देख सकते हैं कि कैसे विदेशी क्रिकेटर्स को सेक्स परोसकर फंसाया जा रहा है।
टीजर को देखनेके बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये वेब सीरीज काफी बोल्ड होने वाली है इसके साथ ही सेंसर बोर्ड भी कैंटी भी इसके सीन्स को कट नही कर पाएगी। इस वेब सीरीज में विवेक ओबेरॉय, रिचा चड्ढा, संजय सूरी, अंगद बेदी और सारा जेन डियास नजर आने वाले हैं। इस सीरीज को डायरेक्टर किया है करन अंशुमान ने और प्रोडयूसर हैं रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर।