फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटर पटरः विवेक को नहीं पहचानती ट्रैफिक पुलिस

Sat, 19 Jan 2013 03:35 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे ट्रैफिक पुलिस की चुस्ती कहेंगे या विवेक ओबेराय की कम लोकप्रियता। पिछले दिनों ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही ने विवेक ओबेराय को इसलिए पकड़ लिया कि उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। उनके साथ अभिनेत्री नेहा शर्मा भी थीं। यह किस्सा एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ।
विज्ञापन


नेहा और विवेक एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मुंबई के वर्ली सी लिंक पर एक बाइक पर सीन शूट कर रहे थे। सीन में वह अपनी टीम से थोड़ी दूर जाकर बाइक ड्राइव कर रहे थे। ट्रैफिक पुलिस ने उसी वक्त विवेक को धर-दबोचा। विवेक के पास न तो उस समय ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही वह हेलमेट लगाए लगाए हुए थे। पकड़े जाने के बाद विवेक ने पुलिस को इस बात को समझाने की काफी कोशिश की, कि वह फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

पुलिस ने उनकी एक ना मानी। उस वक्त उनका क्रू भी उनसे काफी दूर था। पुलिस उनसे चालान भरने की बात कह रही थी। थोड़ी देर के बाद जब क्रू के कुछ मेंबर्स जब वहां पहुंचे तो उन्होंने विवेक और नेहा शर्मा को इस परेशानी से मुक्ति दिलायी। यह खबर विवेक और नेहा शर्मा के चाहने वालों को अच्छी नहीं लग सकती। इसलिए नहीं कि वह गिरफ्तार हुए बल्कि इसलिए कि उनको ट्रैफिक पुलिस का एक सिपाही भी नहीं पहचानता।
विज्ञापन

 
अनिल कपूर चले टोरंटो फिल्म फेस्टिवल
खबर है कि टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अनिल कपूर को आमंत्रित किया गया है। वह पहले इंडियन एक्टर है जिन्हें इस फिल्म फेस्टिवल का निमंत्रण मिला है। बताया जा रहा है कि इस फेस्टिवल के दौरान अनिल कपूर की फिल्मों के बारे में भी बात की जाएगी। अनिल कपूर के एक करीबी मित्र ने बताया कि अनिल कपूर इस अकेडमी अवॉर्ड्स के एक सेगमेंट में पार्टिसिपेट करेंगे। इस अवॉर्ड्स के दौरान अनिल कपूर की फिल्मों के बारे में 20 मिनट तक चर्चा की जाएगी। इस मौके पर अनिल कपूर खुद ही अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बताएंगे। यह कार्यक्रम 21 जनवरी को होगा। इसे निपटाकर वह वापस मुंबई आएंगे जहां उनकी फिल्म 'रेस 2' का प्रीमियर होना है। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी।

चोटिल हुए इरफान खान
इरफान खान अपनी फिल्मों में अपने सशक्त अभिनय के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों में वह बिल्कुल रियल दिखें इसके लिए वह बॉडी डबल का भी इस्तेमाल नहीं करते। कई बार वह खतरे वाले सीन भी खुद ही कर लेते हैं। पिछले दिनों एक ऐसा ही सीन करते हुए वह चोटिल हो गए। खबर मिली है कि 'साहब बीवी और गैंगस्टर 2'  की शूटिंग के दौरान इरफान चोटिल हो गये हैं। दरअसल तिग्मांशु धुलिया की इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें एक दृश्य में घोड़े पर सवार होकर पोल खेलना था। ऐसे में वह अचानक ही वह गिर गए। टीम ने फौरन एंबुलेंस बुलाकर उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया। फिलहाल उनके कंधों में चोट लगी है और डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। उनके हिस्से की शूटिंग रोक दी गयी है। उनके स्वस्थ होने पर ही वे दोबारा शूटिंग पर लौटेंगे।

अब फिर से नॉनवेज खाने लगी हैं करीना
करीना कपूर जिस समय शाहिद से अफेयर कर रही थीं उस समय शाहिद ने उन्हें वेजीटेरियन बना दिया था। इसके बाद बेबो ने कभी भी मांसाहारी भोजन को हाथ भी नहीं लगाया था। सैफ अली खान से शादी होने के बाद लगता है कि करीना अपनी इस आदत को खत्म करना चाहती हैं। इतने सालों से वेजीटेरियन रहनेवाली बेबो अचानक मछली खाने लगी हैं। जी हां, यह बात खुद उनकी सास शर्मिला टैगोर ने बताई है कि करीना अब मछली खाने लगी हैं। करीना न सिर्फ खा रहीं हैं बल्कि वह मछली पका भी रहीं हैं। यह बात सुनकर रणबीर कपूर को थोड़ा धक्का लग सकता है। उनके पापा रणधीर कपूर भी इस बात से चकित हैं। कह सकते हैँ कि करीना पूरी तरह से अपने मियां के रंग में रंग गईं हैं।

गुस्सा हो गए जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम अपनी निजी जिंदगी में भी वक्त के पाबंद और अनुशासित माने जाते हैं। उनके साथ यह खासियत है कि यदि उन्हें समय पर कहीं बुलाया जाए तो वह कार्यक्रम भी समय पर शुरू हो जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो जॉन को गुस्सा आ जाता है। कुछ ऐसा वाकया पिछले दिनों जॉन के साथ हुआ। एक कार्यक्रम में जॉन को रात के आठ बजे बुला लिया गया और दो घंटे तक कार्यक्रम शुरू नहीं हो सका। अंततः जॉन के सब्र का पारा झलक गया और वह कार्यक्रमों संयोजकों पर टूट पड़े। बहुत मनाने के बाद भी जॉन नहीं माने और वह कार्यक्रम को छोड़कर चले गए। पर्दे पर कूल किरदार निभाने वाले जॉन के गुस्से को देखकर सभी चकित रह गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें