फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: अब मणिपुर हिंसा पर फिल्म बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री? यूजर के सवाल पर फिल्ममेकर का बड़ा जवाब

Sat, 22 Jul 2023 09:09 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच वह मणिपुर हिंसा पर फिल्म बनाने को लेकर बड़ा बयान देते नजर आए हैं। 
 
विज्ञापन
विवेक अग्निहोत्री-मणिपुर हिंसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन इसका ट्रेलर जारी हुआ, जो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। वहीं, लोग इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में मणिपुर की शर्मनाक घटना पर एक ट्विटर यूजर ने विवेक से पूछ दिया कि क्या वह इस पर भी फिल्म बनाएंगे, जिस पर विवेक का बयान चर्चाओं का विषय बन गया है। 

विवेक अग्निहोत्री को यूजर का चैलेंज

दरअसल, 'द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड' विषय का जिक्र करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट किया, 'भारतीय न्यायपालिका कश्मीरी हिंदू नरसंहार पर अंधी और मूक बनी रही। यह विफल रहा, और अभी भी हमारे संविधान में किए गए वादे के अनुसार कश्मीरी हिंदुओं के जीवन के अधिकार की रक्षा करने में विफल है।' इस पोस्ट का जवाब देते हुए एक ट्विटर यूजर ने कमेंट किया, 'समय बर्बाद मत करो, जाओ और एक फिल्म मणिपुर फाइल्स बनाओ अगर तुम असली मर्द हो तो।' 

विज्ञापन


100 Years of Mukesh: नितिन मुकेश ने सुनाईं भावुक कर देने वाली कहानियां, अंतिम शो की बात पढ़कर आप भी रो देंगे

फिल्ममेकर का शख्स को जवाब 

विवेक अग्निहोत्री ने भी यूजर के कमेंट को नजरअंदाज नहीं किया और प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'मुझ पर इतना विश्वास करने के लिए धन्यवाद, लेकिन सारी फिल्में मुझसे ही बनवाओगे क्या? तुम्हारी 'टीम इंडिया' में कोई और मर्द फिल्ममेकर नहीं है क्या? विवेक का यह पोस्ट लाइमलाइट में बना हुआ है, और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Tony Bennett Died: 19 ग्रैमी अवॉर्ड विनर अमेरिकी सिंगर टोनी बेनेट का निधन, जन्मदिन से दो सप्ताह पहले तोड़ा दम

कब और कैसे शुरू हुई मणिपुर हिंसा? 

पिछले दो महीनों में मणिपुर में जातीय हिंसा शुरू हुई। यह सब तीन मई को राज्य के चुराचांदपुर शहर में शुरू हुआ, जब कुकी समूहों ने राज्य के मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के प्रस्ताव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। इसके कारण समूहों के बीच झड़प हुई, जिसमें 150 से ज्यादा लोगों की जान चली गई, और 50 हजार से अधिक लोग घायल हो गए। हाल ही में राज्य से दो महीने पुराना वीडियो वायरल हुआ, जो हिंसा के दौरान कैद किया गया था। वीडियो में दिखा कि दो आदिवासी महिलाओं को पुरुषों के एक समूह ने नग्न अवस्था में घुमाया, और छेड़छाड़ भी की। इस क्लिप के ऑनलाइन वायरल होने के बाद बड़े पैमाने पर सार्वजनिक आक्रोश फैल गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें