साउथ के सुपरस्टार अजीत कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘विवेगम’ का गाना ‘काधालादा’ रिलीज हो गया है। सोनी म्यूजिक ने ट्वीट कर इस गाने को साल का सबसे रोमेंटिंक सॉन्ग बताया है। ‘काधालादा’ में शाशा त्रिरुपति और प्रदीप कुमार ने अपनी आवाज दी है। वैरामुत्तु इस गाने के राइटर हैं। गाने का वीडियो ट्रैक आना अभी बाकी है।
शिव द्वारा निर्देशित फिल्म में अजीत ने इंटरपोल एजेंट की भूमिका निभाई है, जबकि विवेक ओबेरॉय विलेन की भूमिका में हैं। फिल्म में काजल अग्रवाल और अक्षरा हासन जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
सत्य ज्योति फिल्म्स द्वारा निर्मित 'विवेगम' अगस्त में रिलीज होगी।
Listen to #Kadhalaada written by @KabilanVai & sung by @sashasublime & @pradeepvijay & feel the magic of love https://t.co/UIyWCHftcV pic.twitter.com/MtXFTS1EjI
— Sony Music South (@SonyMusicSouth) July 20, 2017