फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यन खान से नाराज हुए शाहरुख के पुराने दोस्त, सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का एक सीन बना वजह

Wed, 01 Apr 2026 10:25 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viveck Vaswani Slam Talk About Series Bads Of Bollywood: विवेक वासवानी कभी शाहरुख खान के करीबी दोस्त हुआ करते थे। हाल में उन्होंने किंग खान के बेटे आर्यन खान की सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर नाराजगी जाहिर की है। जानिए, कारण? 

विज्ञापन
आर्यन खान और विवेक वासवानी - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करियर के शुरुआती दौर में विवेक वासवानी और शाहरुख खान ने काफी वक्त साथ गुजारा था। शाहरुख खान उनके घर पर भी काफी वक्त तक रहे। साथ में दोनों ने अभिनय भी किया है। एक हालिया पॉडकास्ट में विवेक वासवानी ने अपने और शाहरुख खान की दोस्त पर, करियर पर बात की। साथ ही शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान निर्देशित सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर अपनी नाराजगी की वजह को भी साझा किया है। 

सीरीज के एक सीन से विवेक को है आपत्ति 

विज्ञापन

विक्की ललवानी के पॉडकास्ट में विवेक वासवानी ने आर्यन खान की पिछले साल रिलीज हुई सीरीज ‘बैड्स ऑफ’ पर बात की है। वह इस सीन एक सीन से काफी दुखी हुए। वह कहते हैं, ‘आप दिखा रहे हैं कि डायरेक्टर एक औरत को लात मारकर जमीन पर गिरा देता है। मैंने इंडस्ट्री में ऐसा कुछ कभी नहीं देखा। मुझे यहां ऐसे बुरे लोग कभी नहीं मिले। बॉलीवुड के बारे में लोग जिस गंदगी या तथाकथित ‘बुरे पहलू’ की बात करते हैं, मैंने उसे कभी नहीं देखा। यहां तक कि शाहरुख ने भी ऐसा कुछ कभी नहीं देखा।’ 

विज्ञापन

आर्यन खान निर्देशित सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विवेक ने आर्यन से किया जरूरी सवाल?
वह पॉडकास्ट में आगे कहते हैं, ‘सबको बुरा क्यों दिखाना? इंडस्ट्री में अच्छे लोग भी हैं। अगर आप ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ जैसा कुछ बना रहे हैं और इसका बुरा पहलू दिखाना चाहते हैं, तो यह ठीक है, लेकिन इसमें यश चोपड़ा जैसे लोग भी होने चाहिए, जो हमेशा अच्छे रहे हैं। इसमें यश जौहर या विवेक वासवानी जैसे लोग भी होने चाहिए, जिन्होंने हमेशा लोगों की मदद की है। इसमें अच्छे लोग भी होने चाहिए थे।’  

कौन है विवेक वासवानी?
विवेक वासवानी एक एक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर हैं। शाहरुख के शुरुआती दौर में वह उनके साथ थे। विवेक ने शाहरुख खान की काफी मदद भी की थी। शाहरुख कई दिनों तक विवेक के घर पर रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें