साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म 'विश्वासम' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अजित अपने चिर परिचित अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में अजित का एक्शन अवतार भी देखने को मिलेगा जो कि ट्रेलर से साफ जाहिर है। ट्विटर पर अजित का नाम #Thala भी ट्रेंड कर रहा है। बता दें 1 घंटे से भी कम समय में इस ट्रेलर को देखने वालों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर भी ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
ये फिल्म अगले साल पोंगल के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म के गाने और पोस्टर्स रिलीज होने के बाद फैंस को इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था। 'विश्वासम' को शिवा डायरेक्ट कर रहे हैं।
फिल्म का फर्स्ट हाफ थेनी जिले के एक गांव में शूट किया गया है। वीरम, विवेगम और वेदालम के बाद विश्वासम अजित कुमार की शिवा के साथ चौथी फिल्म है। यह अजित और नयनतारा की भी एक साथ चौथी फिल्म है।
फिल्म में नयनतारा का नाम निरंजना और अजित का नाम थुकु दुरई है। नयनतारा फिल्म में अजित की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं।
यहां देखें ट्रेलर