फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा भोसले की संगत में संगीतकार विशाल मिश्रा को मिला नया आसमान, देखिए जुगलबंदी की EXCLUSIVE तस्वीरें

Wed, 09 Oct 2019 02:41 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
आशा भोसले, विशाल मिश्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा में सलमान खान की खोज कहे जाने वाले संगीतकार विशाल मिश्रा को अब एक नया आसमान मिल गया है। विशाल ने अपनी अगली फिल्म सांड की आंख के लिए एक बहुत ही सुरमयी गाना रिकॉर्ड किया है और इस गाने के साथ ही मशहूर गायिका आशा भोसले की हिंदी सिनेमा में दो साल बाद वापसी भी हुई है।

विज्ञापन


दिग्गज गायिका आशा भोसले इन दिनों माइक के पीछे कम ही दिखती हैं। आखिरी बार उन्होंने फिल्म बेगम जान के लिए दो साल पहले गाना गाया था। संगीतकार विशाल मिश्रा ने हाल ही में फिल्म सांड की आंख के लिए आशा भोसले के साथ गाना रिकॉर्ड किया। इस गाने का नाम रखा गया है आसमान। विशाल और आशा भोसले की ये दूसरी जुगलबंदी है।

विज्ञापन

आशा भोसले , विशाल मिश्रा - फोटो : amar ujala

फिल्म सांड की आंख के इस गाने के बारे में चर्चा करने पर विशाल कहते हैं, “जब हमने आशा जी के साथ ये गीत रिकॉर्ड किया तो ये मेरे लिए एक अलग ही एहसास बन गया। उन्होंने इतने लंबे समय के बाद एक फिल्म के लिए गाना गाया और इससे मुझे बहुत फर्क पड़ता है। उन्होंने मेरे लिए ये गाना गाया और ये मेरे लिए बहुत ही बड़ी बात है।”

विशाल का ये गाना इस बात का भी सबूत है कि कामयाबी के लिए लगातार कोशिश कितनी जरूरी है। वह कहते हैं, “मैंने सांड की आंख की पटकथा ढाई साल निर्देशक तुषार हीरानंदानी और लेखक जगदीप सिद्धू से सुनी थी। फिल्म की कहानी बहुत ही भावनात्मक है और ये मेरे मन को छू गई। मुझे एक ऐसा राग बनाना था जिसमें इसकी खासियत नजर आए। जैसे ही गाना तैयार हुआ मैं और गीतकार राज शेखर इसके लिए आशा जी को मनाने की जुगत सोचने लगे। हालांकि जब हमने आशा जी इसे सुनाया तो वह बहुत खुश हुईं।”

ये भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन और कियारा आडवानी की फिल्म 'भूल भूलैया 2' की शूटिंग शुरू

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें