सिंगर और कंपोजर विशाल ददलानी लंबे वक्त से टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल का हिस्सा रहे हैं। हाल ही में चर्चा थी कि सिंगर अब इस शो में दिखाई नहीं देगें। अफवाहों के बीच विशाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके इस मामले पर स्थिति साफ कर दी है। जानें विशाल ने क्या कहा?
विशाल ने सोशल मीडिया पर दी सफाई
सिंगर ने मंगलवार को एक और वीडियो जारी कर इन अटकलों का खंडन किया। वीडियो में विशाल इंडियन आइडल के सेट पर ही बैठे नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'याद रखें, ऑनलाइन जो कुछ भी देखें उस पर भरोसा न करें। बहुत सारा हेरफेर चल रहा है। सच के लिए लड़ते रहें और जो कहना जरूरी है, कहते रहें!'
फैंस ने दिया खूब साथ
विशाल का यह वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है। कई यूजर्स उनका समर्थन कर रहे हैं। कुछ उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं। कुछ ने यह कहकर भी विशाल का सपोर्ट किया कि जब भी कोई सेलिब्रिटी किसी राजनीतिक मुद्दे पर बोलता है, तो लोग उसे टारेगट करने लगते हैं।
पोस्ट के जरिए जताया था विरोध
बता दें, बीते दिनों विशाल ददलानी ने नीट यूजी परीक्षा लीक विवाद में अपना विरोध जताया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, 'अनपढ़ और अज्ञान लोगों को सत्ता में मत बैठाइए।’ साथ ही उन्होंने जिम्मेदारों पर कड़े बयान दिए और लोगों से अपील की थी कि वो अपना वोट सोच समझकर दें।'
विशाल ददलानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
राजनीतिक मुद्दों पर रखते हैं बात
बता दें कि विशाल ददलानी भले ही जाने-माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं पर वे आए दिन समाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। विशाल ट्रोलिंग की परवाह किए बिना जाे गलत हो रहा है उस पर विचार जरूर व्यक्त करते हैं।