फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाल भारद्वाज का खुलासा, जानिए कैसी होगी 'लस्ट स्टोरीज 3', बताया क्यों नहीं देखी 'धुरंधर 2'?

Mon, 20 Apr 2026 09:16 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vishal Bhardwaj: विशाल भारद्वाज ने बताया कि उनकी फिल्म ‘ओ रोमियो’ उनके लिए पर्सनल थी, लेकिन 'लस्ट स्टोरीज 3' ऐसी नहीं होगी। इसके साथ ही विशल ने बताया कि उन्होंने 'धुरंधर द रिवेंज' क्यों नहीं देखी?
 
विज्ञापन
विशाल भारद्वाज - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज इन दिनों अपनी फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 3’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच विशाल ने अपनी फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर एक खास बात बताई है। साथ ही विशाल ने बताया 'लस्ट स्टोरीज 3' कैसी होगी। इसके साथ ही विशाल ने यह भी बताया कि उन्होंने अभी तक 'धुरंधर 2' क्यों नहीं देखी?

विज्ञापन

‘ओ रोमियो’ को लेकर विशाल का खुलासा
विशाल भारद्वाज ने पीटीआई को बताया, 'जिंदगी में कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनसे हम सीधे कुछ नहीं कह सकते या कर सकते। उस गुस्से और पीड़ा को मैंने इस फिल्म में डाल दिया। ‘ओ रोमियो’ ने मुझे अपनी निजी तकलीफ को व्यक्त करने का मौका दिया।' ‘ओ रोमियो’ शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म है। यह असली गैंगस्टर सपना दीदी और हुसैन उस्तारा की कहानी से प्रेरित है। फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हुई थी और इसमें 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हुई है।

‘लस्ट स्टोरीज 3’ लेकर आ रहे हैं विशाल
विशाल भारद्वाज ‘लस्ट स्टोरीज 3’ पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार वह फिल्म को पहले से ज्यादा काव्यात्मक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ‘लस्ट स्टोरीज 3’ नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी सीरीज का तीसरा हिस्सा है, जिसमें चार अलग-अलग कहानियां होंगी। इनमें रिश्तों और कई विषयों को अलग-अलग तरीके से दिखाया जाएगा। विशाल के अलावा विक्रम आदित्य मोटवाने, किरण राव और शकुन बत्रा भी इस सीरीज का हिस्सा हैं।

फिल्मों को लेकर विशाल की राय
विशाल भारद्वाज ने यह बात हुसैन जैदी की नई किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ इंडिया’ के लॉन्च पर कही। उन्होंने कहा कि फिल्मों में हिंसा कोई नई बात नहीं है। महाभारत जैसे हमारे पुराने ग्रंथों में भी हिंसा भरी हुई है। उन्होंने कहा, 'समाज में पुरुषवादी सोच और जहर है, वही हमारी फिल्मों में दिखता है। यह हमारे खून में है।'
विज्ञापन

अभी तक क्यों नहीं देखी 'धुरंधर 2'?
‘धुरंधर’ फिल्म के बारे में पूछने पर विशाल भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने पहला भाग बहुत पसंद किया, लेकिन दूसरे भाग को देखने में उन्हें डर लग रहा है क्योंकि उसकी काफी नकारात्मक चर्चा सुनने को मिली है। 'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 
रणवीर सिंह की फिल्म ने आज सोमवार को 33वें दिन अभी तक 1.12 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन अभी तक 1,116.79 करोड़ रुपये हो चुका है।

यह भी पढ़ें: Asha Bhosle: आशा भोसले की अस्थियां लेकर काशी पहुंचे बेटे, किया गंगा में विसर्जन; रो पड़ीं पोती जनाई

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें