फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे गुलजार ने 'जंगल बुक' के गाने को सेंसरशिप से बचाया, विशाल भारद्वाज ने साझा किया किस्सा

Sun, 16 Nov 2025 04:27 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vishal Bhardwaj Talk About Jungle Book Song: ‘जंगल जंगल बात चली है…’ सॉन्ग पर सेंसरशिप की कैंची चल सकती थी लेकिन गीतकार गुलजार की एक कोशिश से ऐसा नहीं हुआ। हाल ही में डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने इसी बात को लेकर एक किस्सा साझा किया। 
 
विज्ञापन
विशाल भारद्वाज - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में डायरेक्टर, म्यूजिक कंपोजर विशाल भारद्वाज देहरादून साहित्य महोत्सव के सातवें संस्करण में शामिल हुए। शनिवार को इस इवेंट में उन्होंने ‘जंगल बुक’ के पॉपुलर सॉन्ग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया। इस एनिमेटेड सीरीज के लिए ‘जंगल जंगल बात चली है’ गीत गुलजार ने लिखा था। 

आखिरी समय में लिखा गया गाना

विज्ञापन

देहरादून साहित्य महोत्सव में विशाल कहते हैं, ‘हमें जल्दी एक गाना बनाना था, उसे अगले दिन रिकॉर्ड करना था और अगले दिन टेलीकास्ट करना था।’ विशाल बताते हैं कि उन्होंने आखिरी समय में गुलजार को गीत लिखने के लिए बुलाया था। विशाल को गर्व है कि गुलजार साहब ने उनके फिल्मी और गैर-फिल्मी दोनों ही प्रोजेक्ट्स के लिए सबसे ज्यादा गाने लिखे हैं। 

‘जंगल जंगल बात चली है…’ सॉन्ग को सेंसरशिप से बचाया 
इसी इवेंट में विशाल भारद्वाज कहते हैं, ‘एनएफडीसी के अधिकारियों को गाने का एक शब्द अजीब लग रहा था। इसमें वह बदलाव चाहते थे। लेकिन गुलजार साहब ने कहा कि यह अजीबोगरीब बात तुम्हारे दिमाग में है। यह एक बच्चे की इमेज है। अगर गाना टेलीकास्ट होता है, तो यह बिल्कुल ऐसा ही रहेगा। वरना, इसे टेलीकास्ट मत करो।’ आखिर में गाना बिना बदलाव ही टेलीकास्ट हुआ। 
विज्ञापन



बच्चों की फिल्म को लेकर भी बात की 
विशाल भारद्वाज ने अफसोस जताया कि भारत में अभी भी बच्चों के लिए बहुत कम फिल्में बनती हैं। वह कहते हैं, ‘हम कभी भी बच्चों के मनोरंजन के लिए काम नहीं करते हैं। उन्हें या तो हॉलीवुड या विदेशी एनीमेशन पर डिपेंड रहना पड़ता है। हमारे यहां बच्चों के लिए कुछ नहीं है।’ 
विशाल भारद्वाज के करियर फ्रंट की बात करें तो वह बतौर डायरेक्टर शाहिद कपूर के साथ एक फिल्म 'ओ रोमियो' कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें