फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयालम फिल्म के लिए विशाल भारद्वाज को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार

Thu, 28 Feb 2019 06:49 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Vishal Bharadwaj - फोटो : file photo
विज्ञापन
फिल्मकार-संगीत संगीतकार विशाल भारद्वाज को हाल ही में 49 वें केरल राज्य फिल्म पुरस्कार में सांस्कृतिक मामलों के मंत्री एके बालन द्वारा मलयालम फिल्म 'कार्बन' के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार मिला। फिल्म का निर्देशन वेणु ने किया है। इस फिल्म में फहाद फासिल और ममता मोहनदास लीड रोल में थे। 
विज्ञापन


एक मलयालम फिल्म के लिए संगीत बनाने की चुनौतियों के बारे में बात करते हुए, भारद्वाज कहते हैं कि भाषा वास्तव में उनके लिए कभी मुद्दा नहीं रही है। उन्होंने कहा, “भाषा की बाधाएं हैं, लेकिन मैंने इससे पहले भी वेणु की एक मलयालम फिल्म 'दया' में काम किया है। वो 20 साल पहले की बात है। मैं हर पंक्ति का अर्थ समझता हूं और फिर रचना करता हूं। हालाँकि, इस फिल्म में, सभी गाने धुन पर लिखे गए थे। इसलिए, इस बार बैरियर नहीं था क्योंकि मैं कवियों के गीतों को समझ रहा था। संगीत की अपनी भाषा है। संगीत को किसी भाषा की आवश्यकता नहीं है। 

कार्बन के डायरेक्टर वेणु भी भारद्वाज के काम से खुश हैं। वेणु ने पुरस्कार समारोह में कहा कि विशाल भारद्वाज का संगीत मेरी फिल्म 'कार्बन' में एक बहुत महत्वपूर्ण तत्व था और मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन के लिए केरल राज्य पुरस्कार जीता। दरअसल, उनके काम से मेरी फिल्म पर बहुत फर्क पड़ा।
विज्ञापन


मैं वास्तव में एक दोस्त के रूप में, एक निर्देशक के रूप में और कई चीजों के रूप में विभिन्न स्थितियों में मेरी मदद करने के लिए उनका बहुत आभारी हूं। मैं वास्तव में खुश हूं कि उन्होंने मेरी फिल्म से यह महत्वपूर्ण पुरस्कार जीता। इससे पहले भारद्वाज बॉलीवुड में 'ओम ओंकार रे',  'बीड़ी जलइले',  'इब्न-ए-बतूता' जैसे गानों को म्यूजिक से सजाकर लोगों का दिल जीत चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें