साल की सबसे बड़ी शादी सम्पन्न हो गई है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली की खूबसूरत वादियों में सात फेरे लिये हैं। साथ ही पूरी जिंदगी एक दूसरे के साथ प्यार की डोर से बंधे रहने का वादा भी किया है। खबर बड़ी है, तो उसे बताने का तरीका भी खास होना चाहिये। इस न्यूलीवेड कपल ने इस तरह ये खुशखबरी दुनिया को दी है।
Today we have promised each other to be bound in love for ever. We are truly blessed to share the news with you.This beautiful day will be made more special with the love and support of our family of fans & well wishers. Thank you for being such an important part of our journey. pic.twitter.com/aobTUwMNAK
— Virat Kohli (@imVkohli) December 11, 2017
विज्ञापन
2 of 4
विराट कोहली ने कई मौकों पर अनुष्का शर्मा के लिए अपने जज्बातों का इजहार किया है। लेकिन अनुष्का ने हमेशा इस मामले में चुप्पी साधी है। दिलचस्प बात ये है कि शादी होते ही वो भी पतिदेव के सुर में सुर मिलाने लगी हैं। विराट के ट्वीट करते ही उन्होंने भी उन्हीं अल्फाजों में पूरी दुनिया से ये गुड न्यूज शेयर की है-
Today we have promised each other to be bound in love forever. We are truly blessed to share the news with you. This beautiful day will be made more special with the love and support of our family of fans & well wishers. Thank you for being such an important part of our journey. pic.twitter.com/Scobdiqk7l
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) December 11, 2017
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : TWITTER
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत लौटते ही दावत देने वाले हैं। 21 दिसंबर को दिल्ली में रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी। वहीं 26 दिसंबर को मुंबई में क्रिकेट और फिल्म जगत के दोस्तों के लिए दावत का बंदोबस्त किया गया है। गौरतलब है कि 27 दिसंबर को विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना हो जाएंगे।
इन दोनों की शादी की अटकलें उस वक्त तेज हुई थीं जब विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच से छुटटी मांगी थी। बीसीसीआई को दिये अपने लीव एप्लिकेशन में उन्होंने इसका कारण 'पर्सनल' लिखा था। हालांकि, तब अनुष्का शर्मा के प्रवक्ता ने उन खबरों को अफवाह बताया था। यह भी कहा था कि जब वह शादी करेंगी तो उसकी जानकारी पहले ही दे देंगी। हालांकि पूरे परिवार के इटली रवाना होते ही शादी की खबरें दोबारा तेज हो गईं। इस बीच खबर ये भी आई कि दोनों ने शनिवार यानी 9 दिसंबर को ही शादी कर ली है।