फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली की गर्लफ्रेंड रुपहले पर्दे पर लगाएगी ठुमके

Mon, 10 Jun 2013 04:50 PM IST
नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली की गर्लफ्रेंड जल्द बॉलीवुड में ठुमके लगाती दिखाई देंगी। कोहली की गर्लफ्रेंड इन दिनों भारत में ही रह रही हैं और दोनों में लगभग एक साल पुरानी दोस्ती है।
विज्ञापन


कोहली की 22 साल की ब्राजील की खूबसूरत गर्लफ्रेंड व मॉडल इजाबेल लिटी जल्द ही हिंदी सिनेमा के रुपहले पर्दे पर होंगी।

कोहली इस समय इंग्लैंड में हैं और चैंपियंस ट्राफी में भारत की ओर से खेल रहे हैं।

माना जा रहा है कि इस ब्राजीलियन बाला की पहली फिल्म 'सिक्सटिन' होगी। साथ ही उन्होंने एक और फिल्म भी साइन किया है।

हालांकि इस ब्राजीलियन मॉडल ने अपने नए अवतार के बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया है।

उन्होंने कहा, 'बॉलीवुड तो बस ऐसे हो गया। मेरी कभी भी हीरोइन बनने की इच्छा नहीं रही है।' साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार का कोई सदस्य शायद ही बॉलीवुड के बारे में जानता हो।

क्रिकेट और फुटबाल के बारे में पूछने पर इजाबेल का कहना है कि मैं ब्राजील से हूं। मैं फुटबाल से बेहद प्यार करती हूं। जहां तक क्रिकेट की बात है मैं क्रिकेट देखती हूं और जब भी समय मिलता है क्रिकेट खेलती भी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें