रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस पर क्या बोले विराट?
विराट कोहली ने खास तौर पर रणवीर सिंह की एक्टिंग की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि रणवीर इस फिल्म में एक अलग ही लेवल पर पहुंच गए हैं। हालांकि उन्होंने बाकी कलाकारों की भी सराहना की, लेकिन रणवीर की परफॉर्मेंस को ‘एकदम वाओ’ बताया।
विराट ने यह भी कहा कि फिल्म में हर तरह की इमोशन्स देखने को मिलते हैं और करीब चार घंटे लंबी इस फिल्म ने उन्हें एक पल के लिए भी बोर नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि वह पूरी फिल्म के दौरान बिल्कुल भी नजर नहीं हटाए। विराट के इस रिएक्शन के बाद फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
‘धुरंधर 2’ के बारे में
‘धुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिसके बाद से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक भारत में 1,019.53 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 1,605.43 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
बता दें कि फिल्म मे रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम किरदार में नजर आए हैं।