अकाय के साथ विराट की तस्वीर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर में विराट कोहली अपने बेटे अकाय को कंधों पर उठाए हुए हैं और पूरा परिवार प्रकृति के बीच सुकून के पल बिता रहा है। कुछ तस्वीरों में यह कपल अपने दोस्तों से बातचीत करता भी दिख रहा है।
फैंस का रिएक्शन
इस आउटिंग के लिए अनुष्का ने ढीली-ढाली ट्राउजर और धारीदार शर्ट पहनी थी, जबकि विराट बेज पैंट और काली शर्ट में काफी स्टाइलिश लग रहे थे। इन तस्वीरों को देखकर फैंस इंटरनेट पर दिल वाले इमोजी के साथ खूब प्यार बरसा रहे हैं। कोई फैन इसे 'बेहद प्यारी तस्वीरें' बता रहा है, तो कोई लंदन में परिवार के साथ समय बिताने के लिए विराट की तारीफ कर रहा है।