Anushka Sharma Virat Kohli Income: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। उनकी लोकप्रियता ही है, जो उन्हें सबसे खास बनाती हैं। आइए जानते है आपके पसंदीदा कपल की नेटवर्थ क्या है...
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत के सबसे चर्चित और लोकप्रिय जोड़ों में से एक हैं। दोनों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से न सिर्फ अपने करियर में शानदार मुकाम हासिल किया है, बल्कि एक खूबसूरत परिवार भी बनाया है। आइए, जानते हैं कितनी है उनकी नेट वर्थ
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम@virat.kohli
विराट कोहली की नेटवर्थ
विराट कोहली, जो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट की कुल संपत्ति लगभग 1050 करोड़ रुपये से अधिक है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत क्रिकेट, विज्ञापन, और कई कंपनियों में निवेश है। वह बीसीसीआई से सालाना 7 करोड़ रुपये की सैलरी, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 15 करोड़ रुपये और विज्ञापनों से 7-10 करोड़ रुपये प्रति डील कमाते हैं। इसके अलावा, उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट की कीमत भी 8.9 करोड़ रुपये तक है।
विज्ञापन
3 of 6
अनुष्का शर्मा ने शेयर किया बर्थ डे पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasharma
अनुष्का शर्मा की नेटवर्थ
वहीं अनुष्का शर्मा, एक सफल बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेट वर्थ करीब 306 करोड़ रुपये है। उन्होंने "रब ने बना दी जोड़ी", "बैंड बाजा बारात" और "ऐ दिल है मुश्किल" जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। अनुष्का का प्रोडक्शन हाउस "क्लीन स्लेट फिल्म्स" और क्लोदिंग ब्रांड भी उनकी आय का बड़ा स्रोत है। वह विज्ञापनों से भी अच्छी कमाई करती हैं। दोनों की कुल नेट वर्थ मिलाकर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
विराट-अनुष्का की शादी
विराट और अनुष्का की प्रेम कहानी 2013 में एक शैम्पू विज्ञापन की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, उन्होंने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में एक निजी समारोह में शादी की। इस शादी में केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल थे। शादी के बाद, दिल्ली और मुंबई में भव्य रिसेप्शन आयोजित किए गया था। उनकी शादी को देश की सबसे महंगी शादियों में से एक मानी जाती है, जिसमें करीब 100 करोड़ रुपये खर्च हुए।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @anushkasharma
बेटी वामिका
विराट और अनुष्का 11 जनवरी 2021 को अपनी बेटी वामिका के माता-पिता बने। वामिका का नाम संस्कृत शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ है "देवी दुर्गा"। यह जोड़ा अपनी बेटी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखता है और उसकी तस्वीरें सार्वजनिक नहीं करता। वामिका अक्सर अपने माता-पिता के साथ क्रिकेट टूर और फैमिली वेकेशन पर देखी जाती है, लेकिन उसका चेहरा हमेशा छिपाया जाता है। वामिका के जन्मदिन पर अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया पर प्यारी तस्वीरें और संदेश साझा किए थे।
बेटा अकाय
विराट और अनुष्का ने 15 फरवरी 2024 को अपने बेटे अकाय का स्वागत किया। अकाय का जन्म लंदन में हुआ, और इस खुशखबरी को उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया। दोनों अपने बच्चों की गोपनीयता को लेकर बहुत सजग हैं।