फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा-विराट ने मनाया बेटी वामिका का पांचवां जन्मदिन, शेयर किया क्यूट पोस्ट; लिखा- 'मैं कभी भी...'

Mon, 12 Jan 2026 09:06 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anushka Sharma Daughter Vamika Birthday: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी वामिका का पांचवा जन्मदिन मनाया। इस खास दिन से पहले, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने पति, क्रिकेटर विराट कोहली, के साथ अपनी बेटी वामिका का 5वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर मां बनने के बारे में एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बच्चे के हर पल को याद रखने की बात कही है।
विज्ञापन
Trending Videos

अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका का 5वां जन्मदिन मनाया।
लंदन में 11 जनवरी को अनुष्का शर्मा ने वामिका के 5वें जन्मदिन पर मां बनने के बारे में एक खास पोस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक स्टोरी डाली, जिसमें लिखा था, 'और मैं उस समय में वापस नहीं जाना चाहूंगी जब मैं तुम्हें नहीं जानती थी, मेरी बच्ची। 11 जनवरी, 2021 ।' वामिका का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था।
विज्ञापन

अनुष्का और विराट के बारे में 
अनुष्का शर्मा और भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान विराट कोहली खेल और फिल्म जगत के सबसे लोकप्रिय जोड़े हैं। वे कुछ साल तक चुपचाप डेटिंग करते रहे। फिर दिसंबर 2017 में इटली में एक छोटे समारोह में शादी की। शुरू में यह जोड़ा मुंबई में रहता था, लेकिन बाद में लंदन चला गया। वे चाहते हैं कि उनके बच्चे सुर्खियों से दूर सामान्य जीवन जिएं। वे काम और धार्मिक यात्राओं के लिए भारत आते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: 'द ब्लफ' में समुद्री डाकू बनीं प्रियंका, टीजर में देखिए ‘ब्लडी मैरी’ का दमदार लुक; जानें कब होगा ट्रेलर रिलीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें