फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान से बाहर विराट और अनुष्का खेल रहे ट्वीट-ट्वीट

विज्ञापन
विज्ञापन
विराट कोहली क्रिकेट के साथ ही अपने प्यार की पीच पर भी खुल्लम-खुल्ला शॉट खेल रहे हैं। फिल्म NH-10 देखने के बाद विराट ने अनुष्का शर्मा को अपने अंदाज में 'मॉय लव' कहते हुए तारीफ की थी। इसके बाद अनुष्का ने भी ट्वीट करके विराट को 'थैंक्यू' कहा है।
विज्ञापन

अनुष्का की फिल्म 'NH10' की तारीफ हर तरफ हो रही है। मंगलवार को तो विराट कोहली ने भी फिल्म देखी और पूरी दुनिया के सामने अनुष्का के लिए प्यार का इजहार किया और फिल्म की तारीफ भी की।
Trending Videos

हजारों ने दोनों के ट्वीट को रिट्वीट और फेवरेट किया

फिल्म देखने के बाद विराट कोहली के किए ट्वीट को 10 हजार लोगों ने रिट्वीट किया और 16 हजार ने फेवरेट किया है। वहीं अनुष्का के ट्वीट को भी लगभग एक हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया और लगभग चार हजार लोगों ने फेवरेट किया।

दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन पहले वह अपने रिश्ते को खुले तौर पर स्वीकारने से बचते थे। कुछ ही महीनों पहले कोहली ने सार्वजनिक रूप से संकेतों में अनुष्का से रिश्तों को स्वीकार किया था। इसके बाद यह पहला मौका है जब उन्होंने अनुष्का को पब्लिक प्लेटफॉर्म पर 'माय लव' कहकर पुकारा हो।
विज्ञापन

विराट ने पहली बार पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अनुष्का को इस तरह बोला

भारत-बांग्लादेश क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलने से पहले विराट ने अनुष्का की फिल्म देखने के लिए वक्त निकाला और ट्विटर पर अपनी राय से सबको वाकिफ भी कराया। उन्होंने लिखा, 'NH-10 देखकर हिल गया हूं। क्या शानदार फिल्म है। खास तौर से जबरदस्त परफॉर्मेंस मेरे प्यार अनुष्का शर्मा की। मुझे गर्व है।'
 
दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन पहले वह अपने रिश्ते को खुले तौर पर स्वीकारने से बचते थे। कुछ ही महीनों पहले कोहली ने सार्वजनिक रूप से संकेतों में अनुष्का से रिश्तों को स्वीकार किया था। इसके बाद यह पहला मौका है जब उन्होंने अनुष्का को पब्लिक प्लेटफॉर्म पर 'माय लव' कहकर पुकारा हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें