मोहनलाल का धन्यवाद पोस्ट
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर 'दृश्यम 3' को मिले जबरदस्त प्यार के लिए फैंस का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, ‘आज सुबह इतना सारा प्यार देखकर मैं बेहद इमोशनल हो गया हूं। हर शुभकामना, हर दुआ और दिल से भेजे गए हर संदेश ने मेरा दिल कृतज्ञता से भर दिया है। ऐसे पल मुझे याद दिलाते हैं कि मैं कितना खुशकिस्मत हूं कि मेरे आसपास इतना प्यार और अपनापन है। मेरी जिंदगी के इस सफर का खूबसूरत हिस्सा बनने और आज के दिन को इतना खास बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। आप सभी के लिए दिल से आभारी हूं।’
‘दृश्यम 3’ के बारे में
मोहनलाल की ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'दृश्यम 3' 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे दर्शकों से शानदार रिएक्शन मिल रहा है। जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित 'दृश्यम 3' में मोहनलाल जॉर्जकुट्टी के किरदार में वापसी कर रहे हैं, वहीं मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल और आशा शरथ भी अपने पुराने किरदारों में नजर आ रही हैं।