निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
निक को आता है बॉलीवुड डांस
निक जोनस हाल ही में जिमी फॉलन के चैट शो पर पहुंचे। इस इंटरव्यू में निक जोनस ने जिमी को अपना सिग्नेचर बॉलीवुड डांस मूव दिखाते हुए कहा,'मेरी पत्नी एक भारतीय हैं। हम दोनों बहुत सारे बॉलीवुड गानों पर डांस करते हैं। मुझे लगता है कि यह करना सबसे आसान है। मैं इस मूव को हर समय कर सकता हूं। मैं खड़ा हूं या बैठा हूं, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं बस यह कर सकता हूं। मुझे पता है कि यह कैसे करना है और इसे करते हुए आप अपनी ड्रिंक भी अपने हाथ में रख सकते हैं।'