फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा राजपूत: शाहिद कपूर की पत्नी ने फ्लॉन्ट किए स्ट्रेच मार्क्स, यूजर्स ने की तारीफ; बोले- ममता की सुंदरता

Wed, 18 Nov 2026 05:07 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत एक अलग वजह से चर्चा में हैं।
  • सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हैं और यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं।
  • मीरा ने शाहिद कपूर से 2015 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सितारों के लुक को लेकर अक्सर चर्चा होती है। अब जिस सेलेब को लेकर चर्चा हो रही है, वह शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत हैं। 18 नवंबर को मीरा मुंबई में हुए 'द अर्थशॉट प्राइज' में नजर आईं। यहां वह शानदार ब्लू आउटफिट में नजर आईं। यहां उनके आउटफिट या किसी दूसरी महंगी चीज के बजाए उनके पेट पर नजर आ रहे स्ट्रेच मार्क्स ने फैंस का ध्यान खींचा। मीरा ने इन मार्क्स को छिपाने की कोशिश नहीं की बल्कि पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैमरे के सामने पोज दिए।
विज्ञापन


Trending Videos

कैसा है मीरा का आउटफिट?
इस खास इवेंट में मीरा ब्लू कलर के लॉन्ग आउटफिट में नजर आईं। इस ड्रेस में उनकी कमर के पास कट बना हुआ था। कमर के बीच में लगा बकल अलग लुक दे रहा था। उनकी ड्रेस में एक लॉन्ग केप भी था। इस आउटफिट में मीरा काफी स्टाइलिश लगीं।

मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस कर रहे मीरा की तारीफ
इवेंट से मीरा की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस उनकी कमर पर बने स्ट्रेच मार्क की चर्चा कर रहे हैं। फैंस मीरा की इस बात को लेकर तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने अपने मार्क्स को छुपाने की कोशिश नहीं की।

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'जिस तरह से उन्होंने स्ट्रेच मार्क दिखाया वह मुझे अच्छा लगा।' एक और यूजर ने लिखा 'स्ट्रेच मार्क्स दिखाना अपने आप से प्यार करने का एक तरीका है।' एक और यूजर ने लिखा 'वह जिस तरह से मां की खूबसूरती दिखा रही हैं, मुझे वह बहुत अच्छा लगा।' 



विज्ञापन

पत्नी मीरा को लेकर क्या कहना है शाहिद का - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
कब हुई मीरा और शाहिद की शादी?
  • शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से जुलाई 2015 में शादी की थी।
  • कपल ने पहले बच्चे के रूप में 2016 में मीशा कपूर का स्वागत किया। जैन 2018 में हुए।
  • मीरा पहले कई बार प्रेगनेंसी और उसके बाद शरीर में आने वाले बदलावों पर बात कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें