कॉमेडियन-एक्टर वीर दास अपनी एक प्रतिक्रिया को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में एक पत्रकार ने 'रिवॉल्वर रानी' में कंगना रनौत के साथ उनके किसिंग सीन को लेकर एक दावा किया। इस पर अभिनेता ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। पत्रकार ने आरोप लगाया कि सीन खत्म होने के बाद भी एक्ट्रेस ने दास को किस करना बंद नहीं किया, जिससे उनके होंठ पर चोट लग गई।
रिवॉलवर रानी में कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
वीर दास ने दावे को खारिज किया
वीर दास ने हाल ही में पत्रकार की बात को पूरी तरह मनगढ़ंत बताया और इस दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा 'ठीक है। बस साफ कर दूं। यह कहानी पूरी तरह मनगढ़ंत है। कंगना रनौत पूरी तरह प्रोफेशनल थीं और मैं अब भी मानता हूं कि वह सच में एक बेहतरीन कलाकार हैं। यह गलत है। यह उनकी बदनामी है।'
वीर दास
- फोटो : सोशल मीडिया
सेट पर नहीं थी कोई दिक्कत
वीर दास ने आगे बताया कि कुछ साल पहले पत्रकार ने उनकी कॉमेडी को लेकर उन्हें आतंकवादी कहा था। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि 'रिवॉल्वर रानी' की शूटिंग के दौरान सेट पर कोई समस्या नहीं थी।
पत्रकार का दावा
सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट पर पत्रकार ने बताया 'जब वह शूटिंग कर रही थीं, तो वीर दास को अपने पॉडकास्ट पर लाईं। शायद वह उस मुश्किल समय के बारे में सोचकर रो पड़ेंगे जिससे वह गुजरे थे। जब वह 'रिवॉल्वर रानी' की शूटिंग कर रही थीं, तो सीन में उन्हें डीप किस करना था। वह भूल गईं। सीन खत्म हो गया, लेकिन वह किस करती रहीं, बेचारे का होंठ काटकर खून-खून कर दिया।'
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut
कंगना ने नहीं दी प्रतिक्रिया
फिलहाल, कंगना रनौत ने पत्रकार के वायरल दावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
वर्क फ्रंट
वीर दास 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में दिखे, जो एक डायरेक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म थी। यह 26 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
वहीं कंगना रनौत हाल ही में 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आईं, जो 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।