बॉलीवुड के महान कलाकार विनोद खन्ना का गुरुवार को 70 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे राहुल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इमोशनल कर देने वाली एक फोटो शेयर की है। ये फोटो उनके बचपन की है जिसमें वो और अक्षय खन्ना पिता विनोद खन्ना के साथ बीच में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- पिता के अंतिम संस्कार पर भावुक दिखे अक्षय खन्ना, देखें तस्वीरें
इंस्टाग्राम पर ये फोटो शेयर करते हुए राहुल ने लिखा, 'ऐसा लगता है कि ये कल की ही बात हो।' विनोद ब्लैडर कैंसर से जूझ रहे थे। एक अप्रैल को उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
राहुल ने विनोद खन्ना की मृत्यु के कुछ दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी और उसके साथ लिखा था, 'एक और सूर्यास्त'।
Feels like yesterday.
A post shared by Rahul Khanna (@mrkhanna) on May 1, 2017 at 2:44am PDT