फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंदू दारा सिंह के बेटे फतेह ने तब्बू के साथ शेयर की सेल्फी, अभिनेत्री ने दिया रिएक्शन

Sun, 26 Apr 2026 12:16 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tabu: विंदू दारा सिंह के बेटे फतेह रंधावा ने अपनी मौसी तब्बू के साथ सेल्फी शेयर की है। इस पर तब्बू ने कमेंट किया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
फतेह रंधावा, तब्बू - फोटो : इंस्टाग्राम@fateh.farha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री तब्बू के भतीजे फतेह रंधावा ने हाल ही में अपने करीबी रिश्ते की एक झलक साझा की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तब्बू के साथ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है। इस पर तब्बू ने कमेंट किया है।
विज्ञापन


फतेह की पोस्ट में क्या है?
फतेह रंधावा ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें उन्होंने तब्बू के साथ सेल्फी शेयर की है। इसके बाद उन्होंने तब्बू के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों एक इवेंट में मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। इसके बाद एक मिरर सेल्फी थी। तस्वीर में देखा जा सकता है कि तब्बू ने साड़ी पहनी हुई है और दोनों अपने फोन में सेल्फी ले रहे हैं।


तब्बू ने किया कमेंट
उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा 'सेल्फी वीडियो सेल्फी।' तब्बू ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'यह गाना एकदम परफेक्ट है।'

कौन हैं फतेह रंधावा?
बता दें कि फतेह रंधावा, विंदू दारा सिंह की पहली पत्नी, एक्ट्रेस फराह नाज के बेटे हैं। फराह, तब्बू की बहन हैं, इस नाते विंदू, तब्बू के पूर्व जीजा लगते हैं।
 

मृणाल ठाकुर की जगह श्रुति हासन होंगी 'पेद्दी' का हिस्सा? फिल्म में कर सकती हैं ये खास काम


विंदू और फराह का रिश्ता
विंदू दारा सिंह की शादी तब्बू की बड़ी बहन, एक्ट्रेस फराह नाज से 1996 में हुई थी और 2002 में उनका तलाक हो गया। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम फतेह रंधावा है। अलग होने के बावजूद दोनों मिलकर बच्चों की परवरिश करते हैं। वे कभी-कभी पारिवारिक समारोहों में एक साथ नजर आते हैं।
विज्ञापन

'भूत बंगला' मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
तब्बू का वर्कफ्रंट
तब्बू हाल ही में फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आईं। यह 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार अहम किरदार में हैं।
'भूत बंगला' इस समय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 9 दिनों में इसने 100.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें