फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंदू से कहकर गए थे दारा सिंह, बेटा नाम खराब मत करना

Wed, 22 May 2013 10:48 AM IST
नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विंदू दारा सिंह जब कुश्ती के अखाड़े और अभिनय की दुनिया में कुछ खास हासिल नहीं कर पाए तो उनके पिता दारा सिंह ने इसका जरा भी बुरा नहीं माना।
विज्ञापन


दारा सिंह अपने बेटे से कहा करते थे कि कोई ऐसा काम नहीं करना जिससे कि उनका (दारा सिंह का) नाम खराब हो।

वह ऐसे विरले लोगों में से थे जो दो भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में सफल रहे थे। वह पुराने दौर के आदमी थे इसलिए मान सम्मान के प्रति कुछ ज्यादा ही सतर्क थे।

यह अच्छा ही हुआ कि विंदू तब गिरफ्तार हुए जब दारा सिंह दुनिया में नहीं हैं, वरना उन्हें बहुत दुख होता।

पिता के चलते विंदू को बॉलीवुड में हमेशा ही तवज्जो दी गई। बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों में उन्हें छोटे-मोटे रोल दे दिया करते थे। निर्माता साजिद नाडियाडवाला और साजिद खान तो अपनी फिल्मों के लिए विंदू को लकी मानते हैं।

सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन की भी कुछ फिल्मों में विंदू नजर आए। विंदू को उनके पिता दारा सिंह ही फिल्मों में लाए और 1994 में बतौर हीरो करण फिल्म में लांच किया। यह फिल्म पिट गई।
विज्ञापन


एक प्रतिष्ठित और सफल इंसान की संतान के सामने कई चुनौतियां होती हैं। मुश्किल तब और बढ़ जाती है जब संतान पिता की तुलना में बेहद पीछे रहे। हालांकि विंदू सबसे बड़े प्यार से मिलते रहे।

यही वजह है कि बॉलीवुड में उनकी इमेज एक हंसमुख और जिंदादिल इंसान के रूप में रही। बॉलीवुड अभिनेत्री फरहा से उन्होंने तलाक लेकर रशियन महिला डीना से शादी की और तब से उनका वैवाहिक जीवन खुशहाल है।
विज्ञापन


बिग बॉस के विजेता बनने के बाद उनका नाम अब अन्य कारणों से सुर्खियों में है।

विंदू की प्रमुख फिल्में हैं- करण (1994), कमबख्त इश्क (2009), पार्टनर (2009), हाउसफुल (2010), हाउसफुल-2 (2012), सन ऑफ  सरदार (2012), हिम्मतवाला (2013)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें