किच्चा सुदीप, जैकलीन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ की सफलता से खुश
किच्चा सुदीप ने इस बात पर भी खुशी जाहिर की है कि अब हिंदी राज्यों में भी साउथ की फिल्मों को पसंद किया जा रहा है। अभिनेता ने कहा कि हर चीज को एक समय पर खत्म होना होता है। पहले भी साउथ की फिल्में उत्तर भारत में रिलीज होती थीं लेकिन तब फिल्म टीवी पर आती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब मैं मुंबई या जयपुर जैसी जगहों पर जाता हूं तो वहां भी लोग मुझे पहचानते हैं। बता दें कि फिल्म 'विक्रांत रोणा' कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयामल और हिंदी में 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।