विक्रांत मैसी का पोस्ट
विक्रांत मैसी ने अपनी पत्नी शीतल ठाकुर के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर उनके लिए प्यार भरा संदेश लिखा। उन्होंने शीतल के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं और लिखा कि वह उनके साथ जिंदगी बिताने के लिए आभारी हैं। तस्वीरों में दोनों पहाड़ों पर छुट्टियां मनाते और सूर्यास्त का आनंद लेते दिख रहे हैं।
विक्रांत का करियर
विक्रांत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में टीवी शो 'धूम मचाओ धूम' से की थी, जिसके बाद उन्हें 'बालिका वधू' धारावाहिक से पहचान मिली। उन्होंने फिल्म 'लूटेरा' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा। '12वीं फेल' में विक्रांत के अभिनय को खूब पंसद किया गया। उन्होंने टीवी सीरियल्स और फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में भी काम किया है। इस लिस्ट में 'मिर्जापुर' और 'क्रिमिनल जस्टिस' जैसी वेब सीरीज शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: 'एक सितारे का जन्म हुआ...', 28 के हुए आर्यन खान, 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' एक्टर रजत बेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं