फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey: शनाया कपूर के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे विक्रांत मैसी, देहरादून में शुरू की शूटिंग

Thu, 05 Dec 2024 08:08 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्रांत मैसी ने अपनी आगामी फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' की शूटिंग देहरादून में शुरू कर दी है। इस फिल्म में शनाया कपूर भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर सिनेमा से ब्रेक की बात कही। इस बात के खुलासे के बाद विक्रांत को लेकर हर तरफ चर्चा होने लगी। लोगों को ऐसा लगा कि उन्होंने फिल्मी दुनिया से संन्यास ले लिया है।  इस बीच उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की है।
विज्ञापन

विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम-@vikrantmassey
साल 2025 में आएंगी दो फिल्में
विक्रांत मैसी की दो फिल्में साल 2025 में आने वाली हैं। एक फिल्म का टाइटल है 'आंखों की गुस्ताखियां'। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ शनाया कपूर नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग अभी बाकी है। इस बीच ही अभिनेता ने अपने ब्रेक की घोषणा कर दी। विक्रांत ने इस ब्रेक पर जाने से पहले बचे हुए कामों को खत्म करने के लिए देहरादून जाकर शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने पोस्ट पर लिखा, आखिरी दो फिल्में ऐसी बात कह कर उन्होंने सिनेमा से ब्रेक लेने की बात कही।

विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
स्वास्थ्य पर देना चाहता हूं ध्यान
विक्रांत ने कहा, एक्टिंग ही है जो मैं कर सकता हूं, इससे ही मुझे सब कुछ मिल सकता है। मेरी शारीरिक और मानसिक हालत फिलहाल ठीक नहीं है, इसलिए मैं थोड़ा ब्रेक लेना चाहता हूं। मैं थोड़ा बेहतर करना चाहता हूं। मेरी पोस्ट को गलत समझा गया कि मैं फिल्मों से रिटायर लेना चाहता हूं। मैं अपने परिवार और स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए कुछ समय लेना चाहता हूं।
 

Fardeen Khan: महिला प्रशंसक ने 'नो एंट्री' के लिए फरदीन खान से कही ये बात, 'आगे से आपने ऐसी गंदी पिक्चर की तो...'

विज्ञापन

विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
विक्रांत मैसी ने किया ये पोस्ट
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक नोट में उन्होंने लिखा, "पिछले कुछ साल और उससे पहले का समय अद्भुत रहा है। मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे हमेशा समर्थन दिया, लेकिन जैसे ही मैं आगे बढ़ा तो मुझे यह एहसास हुआ कि एक पति, पिता, बेटे और एक अभिनेता के रूप में भी अब खुद को पुनः संरेखित करने और घर लौटने का समय आ गया है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें