फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रांत मैसी ने क्यों लिया था फिल्मों से ब्रेक, एक्टर ने किया असली वजह का खुलासा; इस चीज को बताया असली कमाई

Thu, 09 Apr 2026 09:51 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने दिसंबर 2024 में फिल्मों से ब्रेक का ऐलान किया था। अब हाल ही में उन्होंने ब्रेक लेने की असली वजह का खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर विक्रांत मैसी ने दिसंबर 2024 में अपने फैंस को चौंका दिया था, जब उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने का ऐलान किया। इसके बाद इंडस्ट्री के प्रेशर और नेपोटिज्म को लेकर कई तरह की चर्चाएं होने लगीं। लेकिन अब विक्रांत ने साफ किया है कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया था।

विज्ञापन


विक्रांत ने पिता बनने का अनुभव किया शेयर
विक्रांत ने अपनी पत्नी शीतल ठाकुर के साथ परिणीति चोपड़ा के शो ‘मॉम टॉक्स’ में पैरेंटहुड के अपने अनुभव शेयर किए। उन्होंने बताया कि वर्धान के जन्म के समय उनका काम बहुत ज्यादा था, जिससे वह शारीरिक और मानसिक रूप से थक गए थे। इसी वजह से उन्होंने परिवार को प्राथमिकता देने का फैसला लिया।

उन्होंने कहा, ‘आप जानते हैं कि हम खुद को इमोशनल, शारीरिक और मानसिक रूप से कितना देते हैं। एक नए पिता के तौर पर मेरा ध्यान हमेशा घर पर ही रहता था। मैंने ये तक नहीं सोचा कि मैं क्या कर रहा हूं या क्यों कर रहा हूं। मैं बस अपने काम जल्दी खत्म करना चाहता था ताकि वर्धान और शीतल के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकूं।’ 

विज्ञापन
Trending Videos

विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम

विक्रांत महसूस कर रहे थे डैड गिल्ट
शीतल ने भी कहा कि विक्रांत ‘डैड गिल्ट’ महसूस कर रहे थे, जो उनके अंदर चल रही इमोशनल उथल-पुथल को दिखाता है।

विक्रांत ने एक इमोशनल मूमेंट भी याद किया, जब उनका बेटा पहली बार ‘पापा’ कहने की कोशिश कर रहा था। वह अपनी दादी से मिलने गया था और ठीक से बोल नहीं पाया। लेकिन इस पल ने विक्रांत को एहसास दिलाया कि अब उन्हें पूरी तरह घर पर मौजूद रहने की जरूरत है। दो महीने बाद उन्होंने काम से ब्रेक लेने का फैसला लिया, जिसे उन्होंने अपनी जिंदगी की ‘सबसे बड़ी कमाई’ बताया।

विज्ञापन

वर्कफ्रंट 
वर्कफ्रंट की बात करें, तो विक्रांत मैसी मुसाफिर कैफे में नजर आएंगे, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें विक्रांत के साथ वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना अहम किरदार में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें