फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान और राजकुमार के हाथ से निकली दीपिका पादुकोण की फिल्म, अब इस नए हीरो की बनेंगी हीरोइन

Wed, 19 Dec 2018 01:12 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण शादी करने के बाद अब काम पर लौटने की तैयारी कर रही हैं । दीपिका की नई फिल्म को लेकर लगातार अपडेट्स आ रहे हैं। दीपिका बहुत जल्द मेघना गुलजार की नई फिल्म में नजर आने वाली हैं । इस फिल्म का नाम 'छपाक' होगा । फिल्म की कहानी एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी पर बेस्ड है। 
विज्ञापन


फिल्म के लीड एक्टर को लेकर आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव में जबरदस्त रेस लगी थी । कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि ये फिल्म राजकुमार राव को मिल चुकी है। खबरों की मानें तो अब इस फिल्म को किसी नए हीरो ने हथिया लिया है। 



ये फिल्म राजकुमार के हाथ से भी निकल चुकी है। अब इस फिल्म में विक्रांत मेसी नजर आएंगे।  मेघना ने एक अखबार को जानकारी दी है कि फिल्म की कास्ट धीरे-धीरे फाइनल हो रही है। विक्रांत वो शख्स है जिनके साथ मैं राजी के समय से ही काम करना चाहती थी।
विज्ञापन


उनकी फिल्म 'अ डेथ इन द गंज' देखने के बाद मैं उनके साथ काम करने के लिए बेताब हो गई। इस फिल्म में विक्रांत ने एक नॉर्थ इंडियन लड़के का किरदार निभाया था । वो एसिड वॉयलेंस से जुड़ा कैम्पेन शुरू करता है और इसी दौरान उसकी मुलाकात लक्ष्मी से होती है।
विज्ञापन




बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग मुबंई और दिल्ली होने वाली है। अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई भी खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें