फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey Announcement: कहीं पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं विक्रांत का ब्रेक? सोशल मीडिया पर क्या कह रहे लोग

Mon, 02 Dec 2024 01:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्रांत मैसी के फिल्मों से ब्रेक लेने के फैसले ने उनके फैंस और इंडस्ट्री के सितारों को हैरान कर दिया है। जहां एक ओर उनकी सह-कलाकार राशि खन्ना और मेधा शंकर ने इस पर चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी। वहीं, कई लोग इस फैसले को लेकर भ्रमित हैं और इसे पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्रांत मैसी के फिल्मों से ब्रेक लेने के फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है। फैंस के साथ सेलेब्स भी अभिनेता के इस एलान के बाद दुखी हैं। राशि खन्ना और मेधा शंकर ने उनके इस फैसले पर अपनी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में राशि ने 'द साबरमती रिपोर्ट' में नजर आई थीं। वहीं, मेधा शंकर 12वीं फेल में अभिनेता के साथ काम कर चुकी हैं। 

विज्ञापन

विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
विक्रांत के फैसले से सितारे भी हैरान
1 दिसंबर को विक्रांत ने यह ऐलान किया कि वह अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले रहे हैं। इस घोषणा ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। राशि खन्ना ने विक्रांत के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "क्या? नहीं!" जबकि मेधा शंकर ने चौंकते हुए लिखा, "क्या????" दोनों सह-कलाकारों की टिप्पणी से यह जाहिर हो रहा है कि विक्रांत के इस फैसले के बारे में उन्हें पहले से कोई जानकारी नहीं थी। अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने भी कमेंट में दिल के इमोटिकॉन के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। वहीं, आकांक्षा रंजन कपूर ने टूटू दिल के साथ लिखा, "क्या????? सोनू!! नहीं...आप हमारे पास मौजूद कुछ अच्छे अभिनेताओं में से हो!" दीया मिर्जा ने इस पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, "ब्रेक सबसे अच्छे होते हैं। इससे आप और भी अधिक अद्भुत होंगे"

विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम-@vikrantmassey
कहीं पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं?
इस पूरे विवाद की वजह से ही सोशल मीडिया पर बहुत से लोग यह कयास लगा रहे हैं कि विक्रांत मैसी ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया है। वहीं, कुछ लोगों को यह महज एक पब्लिसिटी स्टंट जैसा लग रहा है। चूंकि इस पोस्ट में अगले साल एक और बार आखिरी बार मिलने की बात कही गई है। इसलिए सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ प्रशंसक मान कर चल रहे हैं कि ये संन्यास की घोषणा हो सकती है। वहीं, कुछ लोगों को यह किसी ब्रांड का प्रमोशन जैसा लग रहा है। इसके पीछे की वजह यह भी है कि विक्रांत ने स्पष्ट शब्दों में कुछ भी नहीं लिखा है कि वह ब्रेक ले रहे हैं या संन्यास।
विज्ञापन

विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम
लोगों को क्यों लग रहा पीआर स्टंट?
एक यूजर ने विक्रांत की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "याद रखें! अगर यह कोई पीआर मार्केटिंग स्टंट निकला तो हम आपके अकाउंट की रिपोर्ट करेंगे।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्या यह कोई नाटक है या कोई आगामी प्रोजेक्ट है... या क्या आप वाकई फिल्मों से संन्यास ले रहे हैं?" एक ने लिखा, मैं वास्तव में चाहती हूं कि यह किसी तरह का पीआर हो...यह वास्तविक न हो। आप आज के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं।"
Yash-Radhika Baby Girl: छह साल की हुईं यश की बेबी गर्ल आयरा, जन्मदिन पर राधिका पंडित ने साझा कीं अनदेखी तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें