फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Falguni Pathak-Hrithik Roshan: फाल्गुनी पाठक संग ऋतिक ने किया शानदार गरबा, वीडियो देख फैंस बोले- आग लगा दी

Mon, 03 Oct 2022 03:25 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऋतिक रोशन और फाल्गुनी पाठक का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों शानदार गरबा करते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
ऋतिक रोशन, फाल्गुनी पाठक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म 'विक्रम वेधा' की वजह से चर्चा में हैं और सिंगर फाल्गुनी पाठक भी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। नवरात्रि के दिनों में आयोजित गरबा नाइट में फाल्गुनी पाठक की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जाता है। उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लेकिन अब फाल्गुनी पाठक और ऋतिक रोशन एक साथ गरबा नाइट फंक्शन में नजर आए हैं। इस दौरान दोनों ने जमकर डांस भी किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर ऋतिक रोशन और फाल्गुनी पाठक दिखाई दे रहे हैं। पहले फाल्गुनी पाठक ऋतिक को गरबा के कुछ स्टेप सिखाती हैं और अभिनेता भी इन स्टेप को करने की कोशिश करते हैं। इसके बाद ऋतिक भी अपने पॉपुलर गाने 'एक पल का जीना' का हुक स्टेप सिंगर को सिखाते हैं। दोनों का यह वीडियो काफी खूबसूरत है और सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- Viral Video: एयरपोर्ट पर करीना के साथ हुई बदसलूकी, फैन ने बांहें फैलाकर की थामने की कोशिश, घबराईं अभिनेत्री

इस वीडियो पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैं वीडियो को बार-बार देखने से खुद को रोक नहीं पा रहा।' दूसरे ने लिखा, 'सुपब।' इसी तरह कई सारे फैंस हार्ट और कुछ फैंस फायर का इमोजी भेज रहे हैं। कमेंट्स में कई फैंस ने 'अमेजिंग' भी लिखा है।

यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 16: बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट को डेट करना चाहती हैं उतरन की 'इच्छा', शो में आते ही जता दी ख्वाहिश
विज्ञापन

बता दें कि ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम वेधा' 30 सितंबर को रिलीज हुई है, जिसमें सैफ अली खान भी नजर आए हैं। इस फिल्म का रिलीज से पहले ही काफी बज बना हुआ था। फिल्म के पोस्टर से लेकर ट्रेलर की जमकर तारीफ हुई। लेकिन 175 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अपनी धांसू शुरुआत करने में कामयाब नहीं रही। इस फिल्म ने पहले दिन 10.58 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, वीकएंड तक इस फिल्म का कुल कलेक्शन 37.59 करोड़ तक पहुंच गया है, जो ठीक-ठाक माना जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें