12 जून को रिलीज होगी फिल्म
विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की टक्कर इम्तियाज अली की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ‘मैं वापस आउंगा’ के साथ होगी। इम्तियाज अली की इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शारवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।