फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने के पैसे नहीं थे, फिर भी सुष्मिता सेन को डेट कर रहा था ये प्रोड्यूसर; किया हैरान करने वाला खुलासा

Sun, 07 Jun 2026 01:30 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में इस नामी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने अपने बुरे दिनों को याद कर बताया कि एक समय था, जब उनके पास जहर खाने के पैसे भी नहीं थे। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम@sushmitasen47
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट ने अपनी जिंदगी के उस दौर को याद किया है जब वह सुष्मिता सेन को डेट कर रहे थे, लेकिन आर्थिक रूप से काफी परेशान थे। फिल्ममेकर ने बताया कि बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम करने के बावजूद उनके पास पैसे नहीं थे।

ब्यूटी क्वीन को डेट कर रहे थे विक्रम

विज्ञापन

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में विक्रम ने बताया कि एक समय ऐसा था जब वह बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ काम कर रहे थे और दुनिया की सबसे मशहूर ब्यूटी क्वीन में से एक को डेट कर रहे थे, लेकिन अंदर ही अंदर आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

विक्रम भट्ट और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

मेरे पास जहर खाने के पैसे भी नहीं थे
विक्रम ने कहा, ‘मैं एक स्ट्रगलिंग डायरेक्टर था। मेरे पास जहर खाने के पैसे भी नहीं थे। मैं आमिर खान को डायरेक्ट कर रहा था और मिस यूनिवर्स को डेट कर रहा था, लेकिन मेरे पास पैसे नहीं थे। मैं बिल्कुल कंगाल था। मुझे याद है कि मेरे पास एक सीडी खरीदने तक के पैसे नहीं थे। मैंने फकीर जैसी जिंदगी जी है।’

विज्ञापन

सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम

कैसे हुई दोनों की मुलाकात?
उसी समय के आसपास विक्रम ‘गुलाम’ फिल्म डायरेक्ट कर रहे थे, जो 1998 में रिलीज हुई थी और इसमें आमिर खान और रानी मुखर्जी थे। साथ ही, सुष्मिता सेन के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी वह चर्चा में थे।

ये भी पढ़ें- 60 की उम्र में शादी करने पर राखी गुलजार ने किया आमिर का समर्थन, इस हॉलीवुड स्टार का उदाहरण देकर कही ये बात

दोनों की मुलाकात फिल्म ‘दस्तक’ के दौरान हुई थी, जो सुष्मिता की डेब्यू फिल्म थी। 1996 में रिलीज हुई इस फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। उस समय विक्रम, महेश भट्ट के असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे थे और यहीं से दोनों का रिश्ता शुरू हुआ। हालांकि, बाद में कुछ कारणों से उनका रिश्ता खत्म हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें