विक्रम भट्ट और सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
मेरे पास जहर खाने के पैसे भी नहीं थे
विक्रम ने कहा, ‘मैं एक स्ट्रगलिंग डायरेक्टर था। मेरे पास जहर खाने के पैसे भी नहीं थे। मैं आमिर खान को डायरेक्ट कर रहा था और मिस यूनिवर्स को डेट कर रहा था, लेकिन मेरे पास पैसे नहीं थे। मैं बिल्कुल कंगाल था। मुझे याद है कि मेरे पास एक सीडी खरीदने तक के पैसे नहीं थे। मैंने फकीर जैसी जिंदगी जी है।’
कैसे हुई दोनों की मुलाकात?
उसी समय के आसपास विक्रम ‘गुलाम’ फिल्म डायरेक्ट कर रहे थे, जो 1998 में रिलीज हुई थी और इसमें आमिर खान और रानी मुखर्जी थे। साथ ही, सुष्मिता सेन के साथ उनके रिश्ते को लेकर भी वह चर्चा में थे।
ये भी पढ़ें- 60 की उम्र में शादी करने पर राखी गुलजार ने किया आमिर का समर्थन, इस हॉलीवुड स्टार का उदाहरण देकर कही ये बात
दोनों की मुलाकात फिल्म ‘दस्तक’ के दौरान हुई थी, जो सुष्मिता की डेब्यू फिल्म थी। 1996 में रिलीज हुई इस फिल्म को महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। उस समय विक्रम, महेश भट्ट के असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे थे और यहीं से दोनों का रिश्ता शुरू हुआ। हालांकि, बाद में कुछ कारणों से उनका रिश्ता खत्म हो गया।