बोले- मुझे दोनों लीड एक्टर्स अच्छे लगे
विक्रम ने Galatta India से बातचीत में कहा कि वे फिल्म 'नादानियां' के फैन नहीं हैं। लेकिन, उन्हें इब्राहिम या खुशी के अभिनय कौशल में भी कुछ गलत नहीं लगा। विक्रम भट्ट ने कहा, 'मैं सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर हो रही ट्रोलिंग को समझ नहीं पा रहा हूं, क्योंकि मुझे फिल्म के दोनों लीड एक्टर्स- खुशी और इब्राहिम पसंद हैं। मुझे इब्राहिम पसंद आए, यह अलग बात है कि फिल्म अच्छी है या नहीं'।
इब्राहिम के सुपरस्टार बनने का किया दावा
विक्रम भट्ट ने इब्राहिम अली की तुलना उनके पिता, अभिनेता सैफ अली खान से किए जाने के बारे में भी बात की। इस पर उन्होंने कहा, 'ऐसा होगा। इब्राहिम भी सैफ की तरह दिखता है, तो आप तुलना कैसे नहीं करेंगे? लेकिन वह इस तुलना से भी खुद को साबित करता है। मुझे लगता है कि वह सैफ के बराबर है और अपनी पहली फिल्म में सैफ के प्रदर्शन से कहीं बेहतर है'। विक्रम भट्ट् ने आगे कहा, 'मैं आपको लिखकर दे सकता हूं कि इब्राहिम एक बड़ा स्टार बनेगा'।