फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री से छेड़छाड़ के आरोपी को मिली जमानत, सेशंस कोर्ट ने सुनाई थी तीन साल की सजा

Tue, 03 Mar 2020 10:19 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
विकास सचदेवा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ विमान में हुई छेड़छाड़ मामले में दोषी ठहराए गए आरोपी विकास सचदेवा को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। सेशंस कोर्ट ने विकास सचदेवा को आईपीसी की धारा 354 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के प्रावधान अधिनियम के तहत दोषी ठहराया था। आरोपी को तीन साल की सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन


आरोपी ने 20 फरवरी को उच्च न्यायालय के समक्ष अपील दायर की। जिसमें उसने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का खंडन किया और दावा किया कि सेशन कोर्ट ने उन्हें दोषी साबित करने में गलती की है। सोमवार को इस अपील पर सुनवाई हुई जिसमें उन्हें जमानत प्राप्त हुई। उन्हें अदालत ने यह कहा है कि वह डिंडोशी सेशंस कोर्ट की अनुमति के बिना मुंबई नहीं छोड़ सकते हैं।

गौरतलब है कि 2017 में  सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह रोती हुई अपनी व्यथा सुना रही थी। अभिनेत्री ने इस वीडियो के माध्यम से दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में उनके साथ बदतमीजी होने की बात कही। जिस शख्स पर छेड़खानी करने का आरोप लगा है वह अभिनेत्री के पीछे वाली सीट पर बैठा हुआ था। अभिनेत्री इस पूरे घटना का वीडियो बनाना चाहती थी लेकिन लाइट कम होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। उन्होंने एक फोटो क्लिक की है जिसमें शख्स का पैर दिख रहा है। 
विज्ञापन


अभिनेत्री ने बताया था कि वह विस्तारा एयरलाइंस से सफर कर रही थी और शिकायत करने के बावजूद क्रू मेंबर ने उनकी कोई मदद नहीं की। अभिनेत्री ने लिखा है कि शख्स उनके पीछे बैठकर अपने पैरों को उनकी गर्दन और पीठ पर लगा रहा था। अभिनेत्री के मुताबिक, क्रू मेंबर के अलावा फ्लाइट में मौजूद बाकी लोगों ने भी उनकी कोई मदद नहीं की थी। 
विज्ञापन


पढ़ें: वेब सीरीज पर नजर रखने की सरकार की पहल पर हंगामा, ओटीटी सेवा प्रदाता दो धड़ों में बंटे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें