टीवी प्रोड्यूसर और बिग बॉस के प्रतियोगी रह चुके विकास गुप्ता अपने छोटे भाई सिद्धार्थ से झगड़ पड़े। इसके बाद सिद्धार्थ ने अपना सामान बांधा और घर छोड़ कर बाहर निकल गए। वह सीधे एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे और वहीं उनके साथ रहने का फैसला किया।
छोटे भाई का सुशांत के घर में रहने को लेकर विकास ने कहा, सिद्धार्थ का मुझे छोड़कर सुशांत के साथ रहने को अलगाव नहीं कह सकते लेकिन हां वह मेरे साथ नहीं रह रहा है। विकास ने ऐसा करने की वजह करियर में आगे जाने को बताया है।
विकास के मुताबिक बड़े पेड़ के नीचे एक छोटा पेड़ उभर के नहीं आ सकता? दोनों के बीच होने वाली लड़ाई पर विकास ने कहा, लड़ाई कौन से दो भाइयों में नहीं होती? हम जरूर लड़ते थे, लेकिन फिर हम थोड़े देर में प्यार से बातों को सुलझा लिया करते थे।हम दोनों के बीच कभी ऐसी लड़ाई नहीं हुई जिसकी वजह से सिद्धार्थ मुझे छोड़कर सुशांत के पास चला जाए। विकास अपने भाई सिद्धार्थ के लिए सुशांत सिंह के घर को सही जगह मानते हैं, जहां वह उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं।