फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo: विकास बहल की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई, महिला ने कहा- 'यौन शोषण के आरोपों पर कायम हूं'

Fri, 26 Oct 2018 03:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
vikas bahl - फोटो : file photo
विज्ञापन
#MeToo अभियान के तहत फिल्म क्वीन के निर्देशक विकास बहल पर यौन शोषण का आरोप लगा था। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। महिला ने अपने एफिडेविट में कहा कि वो अपने आरोपों पर कायम है। महिला ने आगे कहा कि उसने अनुराग कश्यप को बताया था कि लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं किया। 
विज्ञापन


विकास बहल ने अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और तीन मीडिया संस्थानों पर 10 करोड़ रुपये मानहानि का केस किया था। बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान महिला ने कहा कि 'अगर हमारी बात पर भरोसा नहीं किया जाता तो ये हमें हुए नुकसान का अपमान है। यह गंभीर आरोप है और मैं इस पर कायम हूं।'

कोर्ट की सुनवाई के दौरान अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी अपने वकील जनक द्वारकादास के द्वारा अपना पक्ष रख चुके हैं। आपको बता दें कि प्रोड्क्शन हाउस फैंटम फिल्म्स में काम करने वाली एक महिला ने निर्देशक विकास बहल पर साल 2015 में यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि एक पार्टी के दौरान विकास बहल ने उसका यौन शोषण किया था। 
विज्ञापन


बता दें कि फैंटम फिल्म्स (जो कि अब बंद हो गया है) में काम करने वाली एक महिला ने विकास बहल पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं फिल्म क्वीन की अभिनेत्री कंगना रनौत और नयनी दीक्षित ने भी विकास बहल की गंदी हरकतों का खुलासा किया था। इसके बाद फैंटम फिल्म्स के साझेदार अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने विकास बहल के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए बयानबाजी शुरू कर दी और पीड़ित महिलाओं के आरोपों को सही ठहराया था।

विकास ने अनुराग और मोटवानी पर यह कहते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था कि वह दोनों बिना किसी आधार के उन पर आरोप लगा रहे हैं, जिसकी वजह से उनकी साख पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें