फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' की मशहूर आवाज के पीछे कौन हैं? जानिए उनकी कमाई और कहानी

Thu, 23 Oct 2025 01:41 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who Is Bigg Boss Fame Vijay Vikram Singh: 'बिग बॉस' भारत का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो है, जो हर सीजन में लाखों दर्शकों को आकर्षित करता आया है। शो में होने वाले ड्रामे के साथ-साथ एक ऐसी आवाज है, जो हर बार दर्शकों और घरवालों का ध्यान खींचती है। जानिए यह आवाज किसकी है। 
विज्ञापन
बिग बॉस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो में 'बिग बॉस' की दमदार आवाज हर किसी को पसंद है। यह आवाज है विजय विक्रम सिंह की, जो 'बिग बॉस' के नैरेटर हैं। उनकी गहरी और प्रभावशाली आवाज शो का अहम हिस्सा बन चुकी है। जानिए कौन हैं विजय विक्रम सिंह और कितनी है उनकी कमाई।
विज्ञापन

कौन हैं विजय विक्रम सिंह?
कानपुर में जन्मे विजय विक्रम सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एक मल्टीनेशनल कंपनी में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के रूप में की थी। लेकिन उनकी रुचि आवाज के काम में थी। उन्होंने डांस रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' से अपने करियर की शुरुआत की, जिसके बाद उन्हें 'बिग बॉस' में काम करने का मौका मिला। 'बिग बॉस' के चौथे सीजन से उनकी यात्रा शुरू हुई, और तब से वह शो का अहम हिस्सा हैं।
 

कितनी है कमाई?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुार, विजय विक्रम सिंह हर सीजन में 'बिग बॉस' से 10 से 20 लाख रुपये कमाते हैं। शुरुआत में उन्हें कम पैसे मिले, लेकिन समय के साथ उनकी सैलरी बढ़ती गई। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पैसे से ज्यादा उन्हें इस शो ने पहचान और सम्मान दिया, जो उनके लिए सबसे अहम है।
विज्ञापन

क्यों खास है उनकी आवाज?
विजय की आवाज शो में रहस्य और ड्रामा जोड़ती है, जो दर्शकों को बांधे रखता है। उनकी आवाज 'बिग बॉस' के अनुभव का इतना बड़ा हिस्सा बन गई है कि लोग इसे तुरंत पहचान लेते हैं। वह न सिर्फ 'बिग बॉस' बल्कि कई रियलिटी शो और रेडियो प्रोग्राम्स में भी अपनी आवाज दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें: 'घर जैसा महसूस होता है', सोनाक्षी सिन्हा ने पति जहीर के साथ शेयर किए दिल छू लेने वाले पल; सेलेब्स ने किए कमेंट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें