विजय वर्मा ने भी मजेदार अंदाज में दिया जवाब
डॉली की बात सुनकर विजय ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘बस लाल कपड़े का एक टुकड़ा खरीदकर घर पर रखो और जितने चाहो उतने झंडे बना लो।’
इस पर डॉली सिंह ने विजय के जवाब को 'लेम जोक' यानी खराब मजाक बता दिया।
इसके बाद विजय ने भी उन्हें जवाब देते हुए कहा, ‘जैसे मैं आपके खराब कॉम्प्लिमेंट को नजरअंदाज कर देता हूं।’
विजय के इस जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल होने लगा।
सोशल मीडिया पर लोगों ने डॉली के कमेंट को बताया गलत
- वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने डॉली सिंह के कमेंट को सही नहीं माना।
- कुछ लोगों ने कहा कि स्टेज पर इस तरह किसी को 'रेड फ्लैग' कहना ठीक नहीं था।
- एक यूजर ने लिखा, ‘इसे देखना बहुत असहज था।’
- वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘जैसा करोगे, वैसा ही भरोगे।’
'मटका किंग' में नजर आए थे विजय वर्मा
- वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय वर्मा को हाल ही में 'मटका किंग' में देखा गया था।
- यह क्राइम ड्रामा सीरीज है।
- सीरीज की कहानी 1960 और 1970 के दशक के मुंबई के मटका जुए के नेटवर्क के इर्द-गिर्द घूमती है।
- इसी सीरीज में उनकी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें IFFM 2026 में बेस्ट परफॉर्मेंस का अवॉर्ड भी मिला है।