फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Soni Razdan: मुंबई होर्डिंग ढहने पर सोनी राजदान का BMC पर तंज, कहा- लोगों के मरने के बाद अवैध क्यों बताते हैं

Tue, 14 May 2024 01:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता विजय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर अफसोस जताया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'ओह नो।' वहीं, दूसरी ओर सोनी राजदान ने भी घटना को भयावह बताया और इस मामले में बीएमसी की खूब आलोचना की है।
विज्ञापन
सोनी राजदान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विजय वर्मा, मिनी माथुर और सोनी राजदान ने सोमवार को भारी बारिश और तूफान के बीच मुंबई के घाटकोपर में एक होर्डिंग गिरने से लोगों के मारे जाने और घायल होने पर प्रतिक्रिया दी है और बीएमसी की आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े पोस्ट को शेयर कर अफसोस जताया है। यह भयावह घटना आंधी-तूफान के कारण हुई थी, जिसमें पेट्रोल पंप पर होर्डिंग गिर गया था और उससे लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


विजय और सोनी राजदान ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता विजय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर अफसोस जताया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'ओह नो।' वहीं, दूसरी ओर सोनी राजदान ने भी घटना को भयावह बताया और इस मामले में बीएमसी की खूब आलोचना की है। दरअसल ,बीएमसी द्वारा एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि बिलबोर्ड का निर्माण उनकी अनुमति के बिना किया गया था।

बीएमसी पर किया तंज
अभिनेत्री ने बीएमसी पर तंज करते हुए कहा कि "लेकिन वे लोगों को मारने के बाद ही इस अवैध जमाखोरी का पता क्यों लगाते हैं? क्या बीएमसी इस मामले में अभियोजन के लिए उत्तरदायी नहीं है? ऐसी आपदा से पहले यह क्यों नहीं पता लगाया जाता है। क्या मासूमों की जान जाने के बाद यह सारे मामले बाहर निकल कर आते हैं। क्या किसी के जान की कोई कीमत नहीं है।"
विज्ञापन


इन सितारों ने भी दी प्रतिक्रिया
अभिनेता और टीवी होस्ट रोशन अब्बास ने भी कहा, "होर्डिंग किसकी थी? मालिक कौन है। यह निर्धारित करना बहुत आसान है।" अभिनेत्री मिनी माथुर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "हमारे देश में जीवन का कोई मूल्य नहीं है। यह किसकी जमाखोरी है? किसने इसे वर्षों तक वहां रहने दिया? जिसने नियमों के खुले उल्लंघन की अनुमति दी, उन्हें कभी भी घृणित नहीं माना जाएगा।"
विज्ञापन

 

Heeramandi: 14 साल की प्लानिंग के बाद क्या बनेगा हीरामंडी का सीक्वल? खुद भंसाली ने किया बड़ा खुलासा

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें