FTII से भी मिला रिजेक्शन
मॉडलिंग में खराब अनुभव के बाद विजय ने एक्टिंग सीखने का फैसला किया। लेकिन यहां भी रास्ता आसान नहीं था।
उन्होंने बताया, ‘मैं हैदराबाद के सूत्रदार स्कूल ऑफ एक्टिंग गया और कहा कि मुझे एक्टिंग सीखनी है। लेकिन उन्होंने मुझे मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इसमें कमिटमेंट और मेहनत चाहिए, ये दो दिन का काम नहीं है। मुझे लगा कि वो मुझे मौका ही नहीं दे रहे।’
इसके बाद विजय ने FTII (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) में अप्लाई किया, लेकिन वहां भी पहली बार में उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।
हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरी बार कोशिश करने पर उन्हें एडमिशन मिल गया। वहां उन्होंने राजकुमार राव और जयदीप अहलावत जैसे एक्टर्स के साथ पढ़ाई की।
विजय वर्मा का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय वर्मा हाल ही में विभु पुरी की फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ में नजर आए थे। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, फातिमा सना शेख और शारिब हाशमी भी थे। यह फिल्म फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म थी।
इसके अलावा विजय हाल ही में वेब सीरीज ‘मटका किंग’ में भी दिखे, जिसमें एक साधारण कॉटन व्यापारी के गैम्बलिंग डॉन बनने की कहानी दिखाई गई है।
ये भी पढ़ें- 'फर्क नहीं पड़ता... दुनिया अनफेयर है, अपना गेम खेलो', इन्फ्लुएंसर्स को एक्टिंग मिलने की बहस पर बोलीं निहारिका