जिन्हें गालियां मिल रहीं, उन्हें कोई सपोर्ट नहीं करता
न्यूज 18 के साथ बातचीत के दौरान विजय वर्मा ने ऑनलाइन नफरत के बारे में कहा कि जब हम बड़े हो रहे थे, तब सार्वजनिक मंच पर किसी के बारे में बुरा-भला कहना गलत माना जाता था और उसकी सराहना नहीं की जाती थी। बुरा-भला कहने वालों को गलत समझा जाता था। अब सब कुछ उल्टा हो गया है। जो गाली दे रहा है, उसे कोई कुछ नहीं बोल रहा है। अब तो सब कुछ उलट-पुलट हो गया है। गाली देने वाले को कोई कुछ नहीं कह रहा है। असल में जिन लोगों को गालियां दी जा रही हैं, उन्हें समर्थन देने वालों की बजाय और भी ज्यादा लोग बुरा-भला कह रहे हैं।
लोगों के बात करने का तरीका बदल गया है
अपने आसपास की तेजी से बदलती दुनिया के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थता जताते हुए विजय ने कहा कि संस्कृति में पूरी तरह से बदलाव आ गया है। लोगों के बात करने और कमेंट करने का तरीका कुछ ज्यादा ही डायरेक्ट और व्यक्तिगत हो गया है। कभी-कभी, आपके बारे में बहुत ज्यादा मनगढ़ंत बातें और झूठ लिखे जाते हैं।
जब मुझे एहसास हुआ कि फिल्म इंडस्ट्री में आने का मेरा मकसद यह नहीं था, तो मैंने वापस उस चीज पर ध्यान केंद्रित किया जो मेरे लिए मायने रखती थी। इससे मुझे अपने परिवार के साथ फिर से जुड़ने का मौका मिला। मैं हाल ही में एक बड़े घर में शिफ्ट हुआ हूं। मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि मेरा परिवार मुझसे अक्सर मिलने आए। अब मैं अपने दोस्तों के साथ भी ज्यादा समय बिताने लगा हूं।
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
दो साल तक विजय-तमन्ना ने किया था डेट
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने लगभग दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर मार्च 2025 में अलग होने का फैसला किया। हालांकि, दोनों के अलगाव का कारण साफ तौर पर तो नहीं पता चल सका। लेकिन कई खबरों में ऐसा दावा किया गया था कि तमन्ना शादी करना चाहती थीं और इस रिश्ते को एक नाम देना चाहती थीं। लेकिन विजय वर्मा उस वक्त ऐसा नहीं सोचते थे।