फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80s लुक ट्रेंड: विजय वर्मा, फराह खान समेत इन कलाकारों ने शेयर की अपनी पुरानी तस्वीरें; एक्साइटेड हुए फैंस

Fri, 11 Sep 2026 06:00 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

80s Look Trend: सोशल मीडिया पर इन दिनों '80s ट्रेंड' काफी वायरल हो रहा है। बॉलीवुड पर भी इस ट्रेंड का खुमार चढ़ गया है। अब विजय वर्मा, फराह खान, किरण खेर और रवि किशन जैसे कलाकारों ने इस ट्रेंड में हिस्सा लिया है। 
 
विज्ञापन
विजय वर्मा और किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोग इन दिनों अपनी तस्वीरें चैटजीपीटी में डालकर देख रहे हैं कि अगर वे 80 के दशक में होते तो कैसे नजर आते। बॉलीवुड के कई सितारे भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन रहे हैं। हालांकि, विजय वर्मा, फराह खान और किरण खेर ने इस ट्रेंड को एआई की मदद के बिना अपने ही अंदाज में किया।
विज्ञापन


विजय वर्मा ने दिखाई बचपन की तस्वीरें
विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम पर 80 के दशक की अपनी बचपन की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने एआई की मदद लेने के बजाय अपनी असली पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में विजय बचपन में काफी क्यूट नजर आ रहे हैं। उनकी पोस्ट पर फैंस ने भी जमकर प्यार लुटाया। 
फराह खान ने दिखाया अपना 80s वाला अंदाज
फराह खान ने भी 80 के दशक की अपनी कुछ पुरानी तस्वीरों का एक रील शेयर किया। उन्होंने इस दौर को सबसे बेहतरीन दशक बताया। तस्वीरों में फराह बड़े बालों और बड़े हूप ईयररिंग्स के साथ अपने पुराने अंदाज में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


एक तस्वीर में वह छोटे बालों के साथ समुद्र किनारे मोटरसाइकिल पर बैठी भी दिखाई दे रही हैं। फराह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 80s के ट्रेंड के लिए उन्हें एआई की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके पास उस दौर की असली तस्वीरें हैं।
किरण खेर की पुरानी तस्वीर ने जीता दिल
किरण खेर ने भी 80 के दशक की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। इसमें वह फ्लोरल साड़ी और मोतियों की माला पहने नजर आ रही हैं। उनके सिर पर बड़े सनग्लासेस भी दिखाई दे रहे हैं।

किरण ने कहा कि यह तस्वीर जैसी थी, वैसी ही शेयर करने का मन हुआ, क्योंकि इसे किसी और चीज की जरूरत नहीं थी। किरण की इस तस्वीर पर अनिल कपूर और फराह खान ने भी उनकी खूबसूरती की तारीफ की।
रवि किशन ने भी शेयर किए 80s के लुक
रवि किशन ने भी 80 के दशक की अपनी कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। हालांकि, रवि किशन ने एआई ट्रेंड में भी हिस्सा लिया। उन्होंने AI से बनी तस्वीरें शेयर करते हुए अपने आने वाले गाने को लेकर मजेदार अंदाज में पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि आज 80s का ट्रेंड देख लो, कल वे 'मनी' का ट्रेंड दिखाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें