फिल्म का नया पोस्टर
उन्होंने एक नया पोस्टर भी जारी किया, जिसमें विजय और फातिमा एक दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रही है। हाल ही में रिलीज हुए पोस्टर में विजय और फातिमा के बीच की शानदार केमिस्ट्री को दिखाया गया है। नए शीर्षक 'गुस्ताख इश्क' को सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
फिल्म का निर्माण और कलाकार
फिल्म के अनाउंसमेंट के दौरान मनीष ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें लिखा था, 'बेवकूफियां, नादान गलतियां, बड़ी भूल है इश्क, सच पूछिए तो मेरे हुजूर उल जलूल है इश्क। मुझे हमारे स्टेज 5 प्रोडक्शन के तीसरे फिल्म प्रोडक्शन की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। विभु पुरी द्वारा लिखित और निर्देशित एक खूबसूरत फिल्म उल जलूल इश्क फिल्म की शूटिंग 9 जनवरी से इन बेहद प्रतिभाशाली कलाकारों नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा, फातिमा सना शेख के साथ शुरू होगी।